समय रैना के शो India’s Got Latent 2 में आलिया-शरवरी की ग्रैंड एंट्री, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा Alpha स्पेशल शो?

KNEWS DESK – ‘India’s Got Latent’ एक बार फिर धमाकेदार वापसी करने जा रहा है और इस बार शो के पहले ही एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के प्रीमियर एपिसोड में Alia Bhatt और Sharvari Wagh स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी, जिससे फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है।

शो के क्रिएटर और कॉमेडियन Samay Raina ने हाल ही में पहले एपिसोड का थंबनेल शेयर कर इस खबर को लगभग कन्फर्म कर दिया है, जिसमें दोनों एक्ट्रेसेस की झलक भी दिखाई गई है। बताया जा रहा है कि पहला एपिसोड 20 जून को शाम 7 बजे एक साथ Netflix और यूट्यूब पर स्ट्रीम किया जाएगा।

इस सीजन में पैनलिस्ट के तौर पर Samay Raina के साथ-साथ Alia Bhatt, Sharvari Wagh, बलराज सिंह घई और आशीष सोलंकी शामिल होंगे।

खास बात यह है कि यह पहला मौका होगा जब शो को एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म और यूट्यूब दोनों पर रिलीज किया जा रहा है, जिससे इसकी पहुंच और भी बढ़ने की उम्मीद है।

इसी बीच दोनों एक्ट्रेसेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Alpha’ के प्रमोशन में भी व्यस्त हैं, जिससे उनकी शो में मौजूदगी को लेकर फैंस में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।

हालांकि शो से जुड़ा पिछला विवाद भी सुर्खियों में रहा था, लेकिन नए सीजन के साथ मेकर्स एक बार फिर शो को बड़े स्तर पर वापस लाने की तैयारी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *