KNEWS DESK – इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच चल रही ट्राई सीरीज में रोमांच और विवाद दोनों देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच 15 साल के युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi का एक श्रीलंकाई खिलाड़ी से कथित झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो में वैभव को एक विपक्षी खिलाड़ी को धक्का देते हुए देखा गया, जिसके बाद क्रिकेट जगत में इस पर बहस तेज हो गई है।
सुपर ओवर में भारत की हार
इस मुकाबले में India A को श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। यह हार टीम के लिए बेहद करीबी रही, लेकिन मैदान पर हुए विवाद ने मैच को और ज्यादा चर्चा में ला दिया।
अब भारत ए का अगला मुकाबला 17 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ होना है। अगर भारतीय टीम यह मैच जीतती है तो फाइनल में एक बार फिर भारत ए और श्रीलंका ए के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।
BCCI का बड़ा फैसला
इस घटना और टीम से जुड़ी मौजूदा स्थिति के बीच Board of Control for Cricket in India ने एक बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने ट्राई सीरीज के लिए टीम में बदलाव करते हुए एक युवा गेंदबाज को शामिल किया है।
बीसीसीआई की चयन समिति ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे 23 वर्षीय गेंदबाज Ashok Sharma को टीम में जगह दी है, जिन्होंने Yudhvir Singh की जगह ली है।
युधवीर सिंह चोटिल
बीसीसीआई के अनुसार, युधवीर सिंह को 13 जून को गेंदबाजी के दौरान दाहिने कंधे में परेशानी हुई थी। इससे पहले फील्डिंग अभ्यास के दौरान भी उन्हें इसी तरह का दर्द महसूस हुआ था। मेडिकल जांच के बाद उन्हें रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भेजने की सलाह दी गई है।
ट्राई सीरीज में बढ़ा रोमांच
फिलहाल ट्राई सीरीज में श्रीलंका ए फाइनल के करीब पहुंच चुकी है, जबकि भारत ए को फाइनल की रेस में बने रहने के लिए अगला मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। ऐसे में आने वाले मैचों में रोमांच और तनाव दोनों और बढ़ने वाले हैं।