KNEWS DESK – दिवंगत अभिनेता Sushant Singh Rajput की मौत को छह साल बीत चुके हैं, लेकिन यह मामला आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 14 जून 2020 को अभिनेता अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। उनकी मौत के बाद कई सवाल उठे और यह मामला लंबे समय तक सुर्खियों में रहा। अब इसी चर्चित और रहस्यमयी मामले पर एक फिल्म बनने जा रही है, जिसका नाम ‘सॉरी बाबू’ रखा गया है।
फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में इसका पहला पोस्टर जारी किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। फिल्म का निर्देशन दीपक भागवत करेंगे और इसे एसएसआर फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म कई ऐसे सवाल उठाएगी, जिन पर अब तक बहस होती रही है।
https://www.instagram.com/p/DZmMwQnmFZo/?
फिल्म का नाम ‘सॉरी बाबू’ उस चर्चित घटना से प्रेरित बताया जा रहा है, जो अभिनेता की मौत के बाद कूपर अस्पताल में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अस्पताल के मॉर्च्युरी में अभिनेता के पार्थिव शरीर को देखकर अभिनेत्री Rhea Chakraborty के मुंह से “सॉरी बाबू” शब्द निकले थे। हालांकि इस दावे को लेकर अलग-अलग पक्ष सामने आते रहे हैं।
फिल्म में करणी सेना से जुड़े सुजीत सिंह राठौर मुख्य भूमिका निभाएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म अभिनेता की मौत के बाद सामने आए घटनाक्रम और उससे जुड़े विवादों को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश करेगी। मेकर्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग और रिलीज डेट को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
फिल्म की घोषणा के बाद एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत का मामला चर्चा में आ गया है और फैंस इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।