‘मैं गे नहीं हूं…’, तलाक के बाद उड़ रहीं अफवाहों पर भड़कीं मौनी रॉय, दिया करारा जवाब

KNEWS DESK – टीवी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Mouni Roy इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। बिजनेसमैन Suraj Nambiar से अलग होने की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर उनकी पर्सनल लाइफ और सेक्सुअलिटी को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। अब पहली बार मौनी रॉय ने इन अफवाहों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जब मौनी से उनके बारे में फैली सबसे अजीब अफवाह के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बिना झिझक जवाब दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अपने बारे में सबसे अजीब बात यह सुनी कि वह गे हैं।

मौनी ने कहा, “मैंने सुना है कि लोग कहते हैं मैं गे हूं। यह मेरे बारे में सबसे अजीब अफवाह है। ये बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं और मैं गे नहीं हूं।”

दोस्तों ने मुश्किल वक्त में दिया साथ

इंटरव्यू के दौरान मौनी रॉय ने अपने दोस्तों और परिवार का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जिंदगी के मुश्किल दौर में उनके करीबियों ने उनका पूरा साथ दिया।

एक्ट्रेस ने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उनके पास ऐसे दोस्त और परिवार हैं जो हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने खासतौर पर अपनी महिला दोस्तों की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड्स हमेशा अच्छे और बुरे समय में उनके साथ रही हैं।

मौनी ने कहा, “मेरी गर्लफ्रेंड्स सबसे बेस्ट हैं। हर महिला की जिंदगी में ऐसी दोस्त होनी चाहिए जो उसका हौसला बढ़ाए और हर परिस्थिति में उसका साथ दे।”

2022 में की थी शादी

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात साल 2019 में दुबई में एक न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई थी। दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2022 में गोवा में भव्य समारोह के बीच शादी की थी। शादी बंगाली और मलयाली दोनों रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी। हालांकि अब दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं और उनके अलगाव की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

इसी बीच मौनी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *