रश्मिका मंदाना स्टार ‘मैसा’ में हुई ताराक पोनप्पा की एंट्री, मेकर्स ने एक्टर के जन्मदिन पर रिवील किया लुक!

KNEWS DESK – ‘मैसा’ 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभर रही है, जिसमें पैन-इंडिया सनसनी रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अपनी बहुमुखी प्रतिभा और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचानी जाने वाली रश्मिका ने समय-समय पर अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है और ‘मैसा’ भी इससे अलग नहीं होगी। यह फिल्म उन्हें एक बेहद दमदार और साहसी अवतार में पेश करने जा रही है, जो उनके ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व को पहले से बिल्कुल अलग अंदाज में पेश कर सकती है। फिल्म को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है, इसी बीच टीम ने ‘ईरा’ के किरदार से परिचय कराया है, जिसे तारक पोनप्पा निभाते नजर आएंगे।

टीम ‘मैसा’ ने अपने सोशल मीडिया पर तारक पोनप्पा के जन्मदिन के अवसर पर ‘ईरा’ के रूप में उनका पोस्टर साझा किया। अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए मेकर्स ने लिखा, टीम #MYSAA की ओर से दमदार कलाकार @tarakponnappa को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, MYSAA में ‘ईरा’ के रूप में उनके उग्र और निर्दयी प्रदर्शन को देखने के लिए तैयार हो जाइए

https://www.instagram.com/p/DZSA93jzOTf/?igsh=YzJ4dXZranV2Z2F4

2026 में सिनेमाघरों में अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही और रविंद्र पुल्ले के निर्देशन में आ रही फिल्म ‘मैसा’ एक बेहद इमोशनल एक्शन थ्रिलर है। आदिवासी इलाकों (ट्राइबल लैंड्स) की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म अपने दमदार विजुअल्स, रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी और मुख्य भूमिका में रश्मिका मंदाना की एक कभी न भूलने वाली परफॉर्मेंस का वादा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *