‘वाराणसी’ की शूटिंग से ब्रेक लेकर पूल में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, ब्लैक मोनोकिनी में बिखेरा ग्लैमर

KNEWS DESK – बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हैदराबाद में चल रहे लगातार शूटिंग शेड्यूल के बीच अभिनेत्री ने अपने लिए कुछ खास पल निकाले और वीकेंड को पूरी तरह रिलैक्स अंदाज में एंजॉय किया। प्रियंका ने अपने संडे की कुछ खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों और वीडियोज में प्रियंका चोपड़ा बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। ब्लैक मोनोकिनी पहने अभिनेत्री पूल में रिलैक्स करती दिखाई दीं। कुछ तस्वीरों में वह पानी के बीच सुकून के पल बिताती नजर आईं, जबकि कुछ तस्वीरों में पूल के किनारे स्टाइलिश पोज देती दिखीं।

प्रियंका ने अपने फैंस को अपने सेल्फ-केयर रूटीन की भी झलक दिखाई। एक तस्वीर में वह फेस मास्क लगाए नजर आईं, वहीं एक अन्य तस्वीर में जामुन खाते हुए दिखाई दीं। अभिनेत्री ने अपने आराम भरे दिन का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह पूल टाइम और अपने निजी पलों का आनंद लेती नजर आ रही हैं।

प्रियंका की इन तस्वीरों को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी फिटनेस, स्टाइल और नेचुरल ब्यूटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें “ग्लोबल क्वीन” और “एवरग्रीन ब्यूटी” तक कह दिया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी चर्चित वेब सीरीज ‘सिटाडेल 2’ में नजर आई थीं। अब वह निर्देशक एस.एस. राजामौली की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग में जुटी हुई हैं। इस फिल्म में दक्षिण भारतीय सुपरस्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और इसे अगले साल रिलीज किए जाने की तैयारी है। ऐसे में शूटिंग के बीच प्रियंका का यह रिलैक्स मूड फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *