KNEWS DESK – Shekhar Suman इन दिनों अपने शानदार पेंटहाउस को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। उनके आलीशान घर की इनसाइड तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। घर का रॉयल इंटीरियर और लग्जरी डेकोरेशन देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं। हाल ही में Farah Khan और दिलीप उनके घर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पेंटहाउस की तारीफ करते हुए इसकी तुलना लंदन के आलीशान घरों से कर दी।

शेखर सुमन के घर का एंट्रेंस बेहद शानदार नजर आता है। घर में प्रवेश करते ही रॉयल फीलिंग आने लगती है। खास बात यह है कि एंट्रेंस एरिया में भगवान श्रीकृष्ण की खूबसूरत मूर्ति रखी गई है, जो पूरे स्पेस को आध्यात्मिक और क्लासी टच देती है।
उनका लिविंग एरिया भी किसी महल से कम नहीं लगता। बड़े-बड़े झूमर, खूबसूरत फूलों की सजावट, स्टाइलिश सोफे और खास तौर पर रखा गया चेस बोर्ड पूरे कमरे को बेहद रॉयल लुक देते हैं। कमरे का कलर कॉम्बिनेशन और इंटीरियर डिजाइन सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

पेंटहाउस की बालकनी भी लोगों का ध्यान खींच रही है। शेखर सुमन ने बालकनी को हरे-भरे पौधों से सजाया है, जो इसे बेहद शांत और रिलैक्सिंग बनाता है। रात के समय लाइट्स के बीच यह जगह और भी खूबसूरत दिखाई देती है।

उनका बेडरूम भी काफी लग्जरी है। ब्राइट कलर्स, आरामदायक सोफा और दीवारों पर लगी खूबसूरत तस्वीरें पूरे कमरे को क्लासी और मॉडर्न टच देती हैं। वहीं डाइनिंग एरिया में वाइट और हल्के पिंक रंग का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है, जो इसे बेहद एलिगेंट बनाता है। झूमर, डिजाइनर पर्दे और रॉयल डाइनिंग टेबल किसी फाइव स्टार होटल जैसा एहसास कराते हैं।

शेखर सुमन का मॉड्यूलर किचन भी काफी बड़ा और हाईटेक है। इसमें हर तरह की आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अलावा घर का एक खास विंटेज रूम भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस कमरे में उनकी किताबों का बड़ा कलेक्शन रखा गया है। सोफा, कार्पेट और रंगों का इस्तेमाल पूरे कमरे को क्लासिक लुक देता है।

घर का आउटडोर एरिया भी बेहद सुकूनभरा है। हरे-भरे पेड़-पौधों के बीच रखी आरामदायक चेयर्स इस जगह को और खास बनाती हैं। फैंस सोशल मीडिया पर शेखर सुमन के इस पेंटहाउस को “ड्रीम हाउस” बता रहे हैं।