Varanasi के सेट से पहली बार लीक हुई तस्वीर, 1200 करोड़ की फिल्म का ग्रैंड लुक देख दंग रह गए फैंस

KNEWS DESK – S. S. Rajamouli की मेगा बजट फिल्म Varanasi इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य फिल्मों में गिना जा रहा है और इसका बजट करीब 1200 से 1300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यही वजह है कि फैंस इस फिल्म से जुड़ी हर छोटी अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। अब पहली बार फिल्म के सेट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

दरअसल अब तक राजामौली अपनी फिल्म के सेट से कोई भी तस्वीर या वीडियो लीक नहीं होने दे रहे थे। लेकिन हाल ही में वायरल हुई तस्वीर ने फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है। सामने आई फोटो में एक विशाल ब्लू स्क्रीन बैकग्राउंड दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही चारों तरफ चट्टानें और बेहद बारीक नक्काशी वाले पत्थरों के खंभे नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह सेट फिल्म के “उग्रभट्टी गुफा” सीक्वेंस का हिस्सा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह खास सीन माता छिन्नमस्ता देवी से जुड़ा हुआ है। हिंदू पौराणिक कथाओं में छिन्नमस्ता देवी को उग्र शक्ति और आत्म-बलिदान का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि फिल्म में इस सीक्वेंस का काफी बड़ा महत्व होने वाला है। कहानी के अनुसार Mahesh Babu का किरदार एक प्राचीन और खतरनाक शक्ति से लड़ता नजर आएगा। इस दौरान वह देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए गुफाओं तक पहुंचेगा।

बताया जा रहा है कि फिल्म के ट्रेलर में इस सीक्वेंस की हल्की झलक पहले ही दिखाई जा चुकी है, लेकिन अब वायरल तस्वीर से सेट का ज्यादा डिटेल्ड लुक सामने आया है। खास बात यह है कि इस पूरे सीन को ब्लू स्क्रीन टेक्नोलॉजी के जरिए शूट किया जा रहा है, ताकि बाद में इसमें बड़े स्तर पर विजुअल इफेक्ट्स जोड़े जा सकें।

राजामौली इस फिल्म को IMAX फॉर्मेट में तैयार कर रहे हैं। इसलिए शूटिंग भी हाई-एंड IMAX कैमरों से की जा रही है। इससे पहले खबर आई थी कि फिल्म के एक खास सीक्वेंस के लिए राजामौली खुद अफ्रीका के घास के मैदानों तक पहुंचे थे, जहां उन्होंने माइग्रेटरी जानवरों की रियल टाइम फुटेज शूट करवाई थी।

फिल्म की रिलीज अगले साल 7 अप्रैल को तय मानी जा रही है और मेकर्स इसे भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा विजुअल एक्सपीरियंस बनाने की तैयारी में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *