‘कानून के शासन पर सीधा प्रहार…’ अधिवक्ता हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का बड़ा बयान

KNEWS DESK – Supreme Court Bar Association ने हैदराबाद में वरिष्ठ अधिवक्ता Khwaja Moinuddin की हत्या की कड़ी निंदा की है। एसोसिएशन ने इस घटना को “सुनियोजित, क्रूर और स्तब्ध कर देने वाली हत्या” बताया है। साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है।

एससीबीए की मानद सचिव Pragya Baghel द्वारा जारी बयान में कहा गया कि इस घटना ने पूरे विधि समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है। एसोसिएशन ने कहा कि किसी वकील पर इस तरह का हमला सिर्फ एक व्यक्ति के खिलाफ अपराध नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था पर सीधा हमला है।

बयान में कहा गया कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का अहम स्तंभ होते हैं और उनके खिलाफ हिंसा कानून के शासन की बुनियाद को कमजोर करती है। एससीबीए ने सरकार और जांच एजेंसियों से मामले की निष्पक्ष, त्वरित और गहन जांच की मांग की है। साथ ही दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की अपील की गई है।

Khwaja Moinuddin की हत्या 23 मई 2026 को हैदराबाद के मसाब टैंक इलाके में उनके घर के बाहर हुई थी। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5:45 बजे वह स्विमिंग के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार को सीधे अधिवक्ता को टक्कर मारते हुए देखा जा सकता है। परिवार का आरोप है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी।

मृतक के बेटे Khwaja Farhan ने दावा किया है कि उनके पिता वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर कथित अवैध कब्जों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे और इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया गया। अब इस मामले ने कानूनी जगत में सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *