KNEWS DESK – बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर David Dhawan ने फिल्म निर्देशन की दुनिया को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। करीब तीन दशक तक कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों को हंसाने वाले डेविड धवन ने 23 मई 2026 को अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। खबर सामने आते ही बॉलीवुड और फैंस के बीच भावुक माहौल बन गया।
डेविड धवन इन दिनों अपने बेटे Varun Dhawan की आने वाली फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि यही फिल्म उनके निर्देशन करियर की आखिरी फिल्म होगी।
ट्रेलर लॉन्च में हुए भावुक
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में डेविड धवन मीडिया से बातचीत के दौरान काफी भावुक नजर आए। उन्होंने बेटे वरुण धवन की तारीफ करते हुए कहा कि जब साल 2022 में वह बीमार पड़े थे, तब वरुण अस्पताल में उनके साथ रातभर रुका करते थे।
https://www.instagram.com/reels/DYrU535TZgq/
पिता को भावुक होता देख वरुण धवन भी मंच पर उन्हें संभालते नजर आए। इस दौरान दोनों के बीच की बॉन्डिंग ने सभी का दिल जीत लिया।

करण जौहर ने की रिटायरमेंट की पुष्टि
डेविड धवन के रिटायरमेंट की खबर की पुष्टि Karan Johar ने की। करण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि डेविड धवन ने खुद उन्हें बताया है कि Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai उनकी आखिरी फिल्म होगी।
करण जौहर ने लिखा, “डेविड धवन… आप हमेशा नंबर 1 रहेंगे।”
सलमान और गोविंदा के साथ दी कई सुपरहिट फिल्में
डेविड धवन बॉलीवुड के उन चुनिंदा निर्देशकों में गिने जाते हैं जिन्होंने कॉमेडी फिल्मों को नई पहचान दी। उन्होंने Govinda के साथ करीब 18 फिल्मों में काम किया।
उनकी सुपरहिट फिल्मों में Aankhen, Raja Babu, Coolie No. 1 और Shola Aur Shabnam जैसी फिल्में शामिल हैं।
इतना ही नहीं, उन्होंने Salman Khan के करियर को भी नई उड़ान देने में अहम भूमिका निभाई। Judwaa, Biwi No.1 और Mujhse Shaadi Karogi जैसी फिल्में आज भी दर्शकों की पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाती हैं।
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फैंस के लिए यह फिल्म खास इसलिए भी होगी क्योंकि इसे डेविड धवन के निर्देशन करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है।