KNEWS DESK- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 24 मई 2026 को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा यानी UPSC CSE Prelims आयोजित करने जा रहा है। देशभर के हजारों परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं।

UPSC ने साफ कहा है कि परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को समय से पहले सेंटर पहुंचने की सलाह दी गई है।
दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
UPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में जनरल स्टडीज यानी GS Paper-1 होगा, जबकि दूसरी पाली में CSAT परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- GS Paper-1: सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक
- सेंटर का गेट बंद: सुबह 9 बजे
- CSAT Paper: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
- सेंटर का गेट बंद: दोपहर 2 बजे
आयोग ने उम्मीदवारों को चेतावनी दी है कि गेट बंद होने के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।
कितने बजे पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र?
UPSC ने अभ्यर्थियों को कम से कम 45 मिनट से 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है। बायोमेट्रिक जांच, दस्तावेज सत्यापन और बैठने की प्रक्रिया में समय लग सकता है। पहली पाली के उम्मीदवार सुबह 8:15 बजे तक पहुंचें। दूसरी पाली के उम्मीदवार दोपहर 1:15 बजे तक पहुंचें
क्या-क्या लेकर जा सकते हैं?
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को कुछ जरूरी सामान ले जाने की अनुमति होगी। इनमें शामिल हैं एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी, ओरिजनल फोटो आईडी प्रूफ, ब्लैक बॉलपॉइंट पेन, ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश पहले से ध्यान से पढ़ लें।
इन चीजों पर रहेगा पूरी तरह बैन
UPSC परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रतिबंधित सामानों में शामिल हैं: मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स अगर किसी उम्मीदवार के पास प्रतिबंधित सामान पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
ड्रेस कोड को लेकर क्या है नियम?
हालांकि UPSC ने कोई सख्त ड्रेस कोड जारी नहीं किया है, लेकिन उम्मीदवारों को हल्के और साधारण कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। भारी गहने, मोटे जूते और धातु वाली चीजें पहनने से बचने को कहा गया है। इसके अलावा उम्मीदवारों को OMR शीट केवल ब्लैक बॉलपॉइंट पेन से भरनी होगी। किसी अन्य रंग के पेन का इस्तेमाल करने पर उत्तर पत्रक अमान्य हो सकता है।
UPSC प्रीलिम्स देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि परीक्षा से पहले सभी जरूरी दस्तावेज और दिशा-निर्देश अच्छी तरह जांच लें, ताकि एग्जाम के दिन किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।