यूपी में बिजली व्यवस्था पर CM योगी सख्त, कल सुबह होगी बड़ी समीक्षा बैठक

Knews Desk- उत्तर प्रदेश में लगातार सामने आ रही बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश में चरमराई बिजली व्यवस्था के बीच सीएम योगी ने कल सुबह 10:30 बजे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई है।

बताया जा रहा है कि बैठक में बिजली आपूर्ति की स्थिति, बार-बार होने वाले फॉल्ट, ट्रिपिंग और अधिकारियों की जवाबदेही जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच कई जिलों से बिजली संकट की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में ऊर्जा विभाग और बिजली निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री अधिकारियों से जमीनी हालात की रिपोर्ट लेंगे और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दे सकते हैं।

सरकार का फोकस गर्मी के मौसम में आम जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर है। हाल ही में बिजली व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर कई अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि समीक्षा बैठक के बाद बिजली विभाग में और सख्ती देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *