KNEWS DESK- सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने Combined Graduate Level Examination (CGL) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी विभागों में ग्रुप B और ग्रुप C पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए करीब 12,256 पदों को भरा जाएगा।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?
एसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार 22 जून 2026 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 23 जून 2026 तय की गई है। आयोग ने उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका भी दिया है। करेक्शन विंडो 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी।
हालांकि आयोग ने यह भी साफ किया है कि फिलहाल जारी रिक्तियों की संख्या अस्थायी है और जरूरत के अनुसार इसमें बदलाव किया जा सकता है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर SSC CGL 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करके कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
कब होगी परीक्षा?
SSC CGL टियर-I परीक्षा अगस्त और सितंबर 2026 के बीच CBT मोड में आयोजित की जाएगी। टियर-I में सफल उम्मीदवारों को टियर-II परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जो दिसंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है।
किन पदों पर होगी भर्ती?
SSC हर साल सीजीएल परीक्षा के जरिए कई प्रतिष्ठित केंद्रीय सरकारी पदों पर भर्ती करता है। इनमें असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर, ऑडिटर, अकाउंटेंट, जूनियर सांख्यिकी अधिकारी समेत कई अहम पद शामिल हैं।
युवाओं के लिए बड़ा मौका
SSC CGL को देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित सरकारी भर्ती परीक्षाओं में गिना जाता है। ऐसे में लाखों उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि उम्मीदवारों को अभी से तैयारी तेज कर देनी चाहिए ताकि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।