Google I/O 2026 में AI का धमाका, Gemini समेत 10 बड़े फीचर्स लॉन्च

Knews Desk- टेक दिग्गज Google ने अपने सालाना इवेंट Google I/O 2026 में कई बड़े AI फीचर्स और प्रोडक्ट्स की घोषणा की। इस बार कंपनी का पूरा फोकस Artificial Intelligence और Gemini प्लेटफॉर्म पर रहा। इवेंट में ऐसे फीचर्स पेश किए गए जो आने वाले समय में यूजर्स के डिजिटल अनुभव को पूरी तरह बदल सकते हैं।

Google I/O 2026 की 10 बड़ी घोषणाएं आसान भाषा में समझिए

1. Agentic Gemini

अब AI सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देगा। यह आपके लिए खुद काम भी कर सकेगा।
जैसे – टिकट बुक करना, ऐप्स खोलना या किसी काम को ऑटोमैटिक पूरा करना।

2. Gemini Omni

यह नया AI टेक्स्ट, फोटो और वीडियो तीनों को समझ सकता है।
अगर आप फोटो दिखाकर सवाल पूछेंगे, तब भी यह जवाब देगा।

3. Search Agents

Google ने ऐसे AI एजेंट पेश किए हैं जो आपके लिए लगातार चीजें ट्रैक करेंगे।
जैसे – फ्लाइट टिकट सस्ता हुआ या नहीं, किसी प्रोडक्ट की कीमत घटी या नहीं।

4. Gemini 3.5 Flash

यह Google का नया और तेज AI मॉडल है।
कंपनी का दावा है कि यह कोडिंग, लॉजिक और मल्टीमीडिया काम पहले से ज्यादा तेजी से करेगा।

5. Gemini Spark

यह बैकग्राउंड AI असिस्टेंट है।
आप फोन इस्तेमाल न भी करें, तब भी यह Gmail, Docs और Calendar पर जरूरी काम करता रहेगा।

6. AI Powered Search

अब Google Search पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गया है।
आप सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि फोटो, वीडियो या फाइल डालकर भी सर्च कर सकेंगे।

7. Gemini Smart Glasses

Google स्मार्ट चश्मे ला रहा है।
इनमें नेविगेशन, मैसेज पढ़ना और वॉइस कमांड जैसे फीचर्स होंगे। यानी AI आपकी आंखों के सामने काम करेगा।

8. Daily Brief

यह फीचर आपके Gmail, Calendar और Tasks देखकर रोज का अपडेट तैयार करेगा।
जैसे – आज की मीटिंग, जरूरी मेल और बाकी कामों की जानकारी।

9. Android Halo

यह फीचर बताएगा कि आपका AI बैकग्राउंड में क्या कर रहा है।
मतलब यूजर को AI एक्टिविटी पर ज्यादा कंट्रोल और पारदर्शिता मिलेगी।

10. AI Mode crossed 1 Billion Users

Google ने बताया कि उसके AI Search Mode का इस्तेमाल अब 1 बिलियन से ज्यादा लोग कर रहे हैं।
इससे पता चलता है कि लोग अब सामान्य सर्च से ज्यादा AI आधारित सर्च पसंद कर रहे हैं। Google ने अपने सर्च इंजन में बड़ा बदलाव करते हुए AI Powered Search इंटरफेस लॉन्च किया। अब यूजर्स टेक्स्ट के साथ फोटो, वीडियो, फाइल और ब्राउजर टैब का इस्तेमाल कर ज्यादा स्मार्ट तरीके से सर्च कर पाएंगे।

Gemini 3.5 Flash और Spark बने चर्चा का केंद्र

इवेंट में Google ने Gemini 3.5 Flash मॉडल भी लॉन्च किया। कंपनी के मुताबिक यह अब तक का सबसे तेज और एडवांस्ड AI मॉडल है, जो कोडिंग, रीजनिंग और मल्टीमॉडल टास्क को बेहतर तरीके से हैंडल कर सकता है।

वहीं Gemini Spark नाम का नया क्लाउड बेस्ड AI एजेंट भी पेश किया गया। यह Gmail, Docs, Calendar और अन्य सर्विसेज पर बैकग्राउंड में लगातार काम कर सकेगा, भले ही डिवाइस एक्टिव न हो। इसके अलावा कंपनी ने Gemini Powered Smart Glasses की भी घोषणा की। वॉर्बी पार्कर और जेंटल मॉन्स्टर के साथ पार्टनरशिप में बनाए जा रहे ये स्मार्ट ग्लास नेविगेशन, मैसेजिंग और वॉइस असिस्टेंस जैसे फीचर्स से लैस होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *