Copper Bottle Tips: कॉपर बोतल में पानी पीना फायदेमंद, लेकिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान?

KNEWS DESK- आजकल कॉपर बोतल में पानी पीना हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है। आयुर्वेद में भी तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने को फायदेमंद बताया गया है। माना जाता है कि इससे पाचन बेहतर होता है, शरीर डिटॉक्स होता है और इम्यूनिटी मजबूत बनती है।

कई लोग रातभर कॉपर बोतल में पानी रखकर सुबह खाली पेट पीते हैं। हालांकि, कॉपर बोतल का गलत इस्तेमाल सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कुछ सामान्य गलतियां शरीर में कॉपर की मात्रा बढ़ा सकती हैं, जिससे उल्टी, मतली और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कॉपर बोतल इस्तेमाल करते समय किन गलतियों से बचना जरूरी है।

कॉपर बोतल में न रखें एसिडिक ड्रिंक्स

बहुत से लोग कॉपर बोतल में नींबू पानी या अन्य खट्टी चीजें डालकर पीते हैं, लेकिन यह आदत नुकसानदायक हो सकती है। नींबू में मौजूद एसिड तांबे के साथ रिएक्ट कर सकता है, जिससे पानी की गुणवत्ता खराब हो सकती है। ऐसे पानी को पीने से उल्टी, पेट दर्द और जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

बहुत गर्म या बहुत ठंडा पानी न रखें

कॉपर बोतल में बेहद गर्म या बहुत ठंडा पानी स्टोर करने से बचना चाहिए। तापमान में ज्यादा बदलाव तांबे के गुणों को प्रभावित कर सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सामान्य तापमान का पानी कॉपर बोतल में रखना सबसे बेहतर माना जाता है।

पूरा दिन कॉपर बोतल का पानी पीना पड़ सकता है भारी

कुछ लोग पूरा दिन सिर्फ कॉपर बोतल में रखा पानी ही पीते रहते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं माना जाता। जरूरत से ज्यादा कॉपर वॉटर पीने से शरीर में तांबे की मात्रा बढ़ सकती है। इससे नॉशिया, उल्टी, पेट में संक्रमण और पाचन संबंधी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है।

कॉपर बोतल का सही इस्तेमाल कैसे करें

  • रातभर कॉपर बोतल में पानी स्टोर करें और सुबह पिएं।
  • पूरे दिन में केवल 250 से 500 ml कॉपर वॉटर पीना पर्याप्त माना जाता है।
  • कॉपर बोतल को नियमित रूप से साफ करें ताकि उसमें जमी गंदगी नुकसान न पहुंचाए।
  • बोतल में खट्टी या कार्बोनेटेड ड्रिंक्स रखने से बचें।

अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो कॉपर बोतल का पानी शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन छोटी-छोटी लापरवाहियां आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *