सरोजिनी नहीं… दिल्ली की इस मार्केट में करें विजिट, यहां मिल रहे हैं ₹50 हजार वाले Gucci बैग सिर्फ ₹2 हजार में!

KNEWS DESK- अगर आप फैशन और शॉपिंग की शौकीन हैं, तो दिल्ली की मार्केट्स आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं। अब तक सस्ते कपड़ों और ट्रेंडी फैशन के लिए लोग सरोजिनी नगर का रुख करते थे, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दूसरी मार्केट जबरदस्त वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि यहां ₹50 हजार तक के लग्जरी ब्रांड्स जैसे Gucci, Chanel और Louis Vuitton के डिजाइनर बैग्स महज ₹2 हजार में मिल रहे हैं।

https://www.instagram.com/reels/DYTdFZHhuyR/

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही रील्स ने खासतौर पर लड़कियों और फैशन लवर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

आखिर कौन सी है ये मार्केट?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, यह मार्केट दिल्ली का इंदरलोक मार्केट (Inderlok Market) है। यहां बड़ी संख्या में ऐसे बैग्स बिकते हैं जो बिल्कुल लग्जरी ब्रांड्स जैसे दिखाई देते हैं। दरअसल ये ओरिजिनल नहीं, बल्कि “फर्स्ट कॉपी” या “मास्टर कॉपी” बैग्स होते हैं। इन बैग्स की डिजाइन, फिनिशिंग और लुक इतने प्रीमियम होते हैं कि पहली नजर में कोई भी इन्हें असली समझ सकता है।

₹1,500 से शुरू हो जाती है बैग्स की कीमत

वीडियो में दिखाया गया है कि जो बैग्स बड़े-बड़े शोरूम्स में हजारों या लाखों रुपये में बिकते हैं, वैसी ही डिजाइन वाले बैग्स यहां ₹1,500 से ₹2,500 तक की रेंज में मिल जाते हैं। यहां आपको कई तरह के फैशनेबल ऑप्शंस देखने को मिल जाएंगे —टोट बैग्स, स्लिंग बैग्स, क्लच, बैकपैक, पार्टी बैग्स कॉलेज गर्ल्स से लेकर ऑफिस जाने वाली महिलाओं तक के लिए यहां हर तरह की वैरायटी मौजूद है।

यहां मोलभाव करना है सबसे बड़ा हथियार

इंदरलोक मार्केट की सबसे खास बात यह है कि यहां जमकर बार्गेनिंग की जा सकती है। अगर आपकी मोलभाव करने की स्किल अच्छी है, तो दुकानदार द्वारा बताए गए दाम को काफी कम करवाया जा सकता है। कई लोग बताते हैं कि ₹3,000 वाला बैग भी ₹1,500 से ₹1,800 तक में मिल जाता है।

शॉपिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

हालांकि, खरीदारी करने से पहले यह समझना जरूरी है कि ये बैग्स ओरिजिनल ब्रांडेड प्रोडक्ट्स नहीं होते। ये सिर्फ ब्रांड्स से इंस्पायर्ड “फर्स्ट कॉपी” डिजाइन्स होते हैं। ऐसे में आपको — ओरिजिनल लेदर, इंटरनेशनल वारंटी, ब्रांड ऑथेंटिसिटी जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी। लेकिन अगर आपका बजट कम है और आप सेलिब्रिटी जैसा स्टाइलिश लुक कैरी करना चाहती हैं, तो यह मार्केट आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है।

क्यों पसंद आ रही है ये मार्केट?

कम बजट में लग्जरी लुक पाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इंदरलोक मार्केट की वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। यहां मिलने वाले बैग्स की फिनिशिंग, डिजाइन और मेटल चेन क्वालिटी लोगों को काफी पसंद आ रही है। दिल्ली की यह मार्केट अब फैशन लवर्स के लिए नया शॉपिंग हॉटस्पॉट बनती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *