‘तुम्बाड’ यूनिवर्स में आलिया भट्ट की बड़ी एंट्री! पार्ट 2 में कैमियो के बाद अब बनेंगी ‘तुम्बाड 3’ की लीड स्टार

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. रेड कार्पेट पर उनके लुक्स की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. लेकिन इसी बीच आलिया की फिल्मों को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है. खबर है कि आलिया भट्ट अब हॉरर यूनिवर्स में भी बड़ा धमाका करने वाली हैं.

दरअसल, काफी समय से चर्चा थी कि आलिया भट्ट सोहम शाह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘तुम्बाड 2’ में नजर आने वाली हैं. अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया सिर्फ कैमियो ही नहीं कर रहीं, बल्कि ‘तुम्बाड’ फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा बनने जा रही हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने ‘तुम्बाड 2’ के लिए करीब 15 दिनों की शूटिंग भी शुरू कर दी है.

रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया का किरदार फिल्म की कहानी में बेहद महत्वपूर्ण होगा और यही रोल आगे जाकर ‘तुम्बाड 3’ की नींव तैयार करेगा. कहा जा रहा है कि ‘तुम्बाड 2’ में आलिया का लंबा कैमियो देखने को मिलेगा, जबकि फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में वह लीड रोल निभाती नजर आएंगी.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘तुम्बाड 3’ में आलिया भट्ट और सोहम शाह की जोड़ी दिखाई जाएगी. मेकर्स तीसरे पार्ट को ट्रिलॉजी का सबसे बड़ा और सबसे डार्क चैप्टर बनाने की तैयारी कर रहे हैं. यही वजह है कि आलिया के किरदार को अभी से कहानी में जोड़ा जा रहा है.

वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर भी बिजी हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह मई के आखिर तक ‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग पूरी कर लेंगी और इसके बाद जून से ‘लव एंड वॉर’ के फाइनल शेड्यूल की शूटिंग शुरू करेंगी. बताया जा रहा है कि यह फिल्म अगस्त 2026 तक पूरी हो जाएगी और गणतंत्र दिवस 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फिलहाल ‘तुम्बाड 2’ और ‘तुम्बाड 3’ को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन आलिया भट्ट की इस हॉरर यूनिवर्स में एंट्री ने फैंस के बीच जबरदस्त बज जरूर बना दिया है. अब हर कोई ये देखने के लिए उत्साहित है कि आखिर आलिया इस डार्क और रहस्यमयी दुनिया में क्या नया लेकर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *