कान्स में छाया हुमा कुरैशी का देसी ग्लैमर! बनारसी साड़ी में फ्रेंच रिवेरा पर बिखेरा जलवा

KNEWS DESK – कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में इस बार भारतीय सितारों का जलवा लगातार देखने को मिल रहा है. आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर और कई बॉलीवुड स्टार्स के बाद अब हुमा कुरैशी ने अपने देसी अंदाज से रेड कार्पेट पर सबका ध्यान खींच लिया है. फ्रेंच रिवेरा में हुमा का ट्रेडिशनल बनारसी साड़ी लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

हुमा कुरैशी ने कान्स से अपनी कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो पर्पल और गोल्डन रंग की खूबसूरत बनारसी साड़ी पहने नजर आ रही हैं. इस साड़ी पर गोल्डन ब्रोकेड वर्क और ताड़ के पेड़ों के डिजाइन बने हुए हैं, जिसने उनके लुक को बेहद रॉयल बना दिया. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि “बनारस के घाटों से लेकर फ्रेंच रिवेरा तक” इस आउटफिट में उन्हें परंपरा और मॉडर्निटी का खूबसूरत मेल महसूस होता है.

हुमा ने अपने इस ट्रेडिशनल लुक को अम्रपाली ज्वेल्स के शानदार गहनों के साथ पूरा किया. इसके अलावा उन्होंने इंडियन डिजाइनर लेबल ‘काव्या पोटलुरी’ का बैग और रिंग भी कैरी की. उनका ये देसी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग उनके लुक को “क्लासिक इंडियन ग्लैमर” बता रहे हैं.

इस खास लुक को स्टाइलिस्ट निखिल मनसाता और लीपाक्षी एलावाड़ी ने तैयार किया है, जबकि हेयर और मेकअप की जिम्मेदारी मीरा परमार ने संभाली. हुमा का ये ट्रेडिशनल अवतार कान्स के सबसे चर्चित इंडियन लुक्स में शामिल हो गया है.

दिलचस्प बात ये है कि हुमा कुरैशी अक्सर ब्लैक आउटफिट्स में नजर आती हैं और उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी ज्यादातर तस्वीरें इसी रंग में दिखाई देती हैं. कान्स पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले ब्लैक कोट-पैंट और डायमंड नेकपीस में तस्वीरें शेयर की थीं. लेकिन अब बनारसी साड़ी वाले लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है.

वहीं दूसरी तरफ हुमा कुरैशी की पर्सनल लाइफ भी इन दिनों चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और एक्टिंग कोच रचित सिंह के साथ इस साल अक्टूबर या नवंबर में शादी कर सकती हैं. हालांकि अभी तक हुमा की तरफ से इस खबर पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *