KNEWS DESK – बॉलीवुड के सुपरस्टार Shah Rukh Khan एक बार फिर अपने व्यवहार और सादगी को लेकर सुर्खियों में हैं। अक्सर कहा जाता है कि जो भी उनसे एक बार मिल लेता है, वह उनका फैन बन जाता है। अब इसी कड़ी में एक्टर Vijayant Kohli ने SRK से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।

मन्नत की पार्टी में हुआ खास मोमेंट
विजयंत कोहली ने बताया कि यह किस्सा शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ में हुई गौरी खान की बर्थडे पार्टी का है। उस समय देर रात तक पार्टी चल रही थी और वहां बॉबी देओल और राघव जुयाल जैसे सितारे भी मौजूद थे।
विजयंत ने बताया कि उनकी बेटी मायरा घर पर पढ़ाई कर रही थी और वह उसे पार्टी में नहीं ला सके थे। इसी दौरान उन्होंने शाहरुख से वीडियो कॉल करने की बात कही।
शाहरुख ने क्यों रोका वीडियो कॉल?
जब विजयंत अपनी बेटी को वीडियो कॉल करने लगे, तो शाहरुख खान ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को बिना पूछे वीडियो कॉल नहीं करना चाहिए, पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि वह कंफर्टेबल है या नहीं। शाहरुख के इस जवाब ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींच लिया।
सुबह 4 बजे किया वीडियो कॉल
इसके बाद स्थिति बदल गई। विजयंत ने अपनी पत्नी के फोन से बेटी को बताया कि “तैयार रहो, शाहरुख खान वीडियो कॉल करने वाले हैं।” और फिर सुबह करीब 4 बजे Shah Rukh Khan ने खुद वीडियो कॉल करके मायरा से बात की। यह पल परिवार के लिए बेहद खास और यादगार बन गया। विजयंत कोहली ने यह भी कहा कि शाहरुख खान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह हर व्यक्ति को खास महसूस कराते हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी में मौजूद हर शख्स को लगता है कि शाहरुख सिर्फ उसी से बात कर रहे हैं।