पति से तलाक की अफवाहों पर बोलीं मौनी रॉय,  लोगों से की ये खास अपील…

KNEWS DESK- अभिनेत्री Mouni Roy इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी अफवाहें फैल रही थीं कि मौनी और उनके पति Suraj Nambiar के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा और दोनों अलग हो चुके हैं। अब इन खबरों के बीच मौनी रॉय ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

बुधवार को मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए लोगों से झूठी खबरें न फैलाने की अपील की। उन्होंने लिखा, “सभी से निवेदन है कि अफवाहें न फैलाएं और हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।” इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया।

हालांकि, मौनी ने अपने पोस्ट में तलाक या अलग रहने की खबरों को लेकर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया। उन्होंने न तो इन खबरों की पुष्टि की और न ही खंडन किया। ऐसे में फैंस के बीच अब भी उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं जारी हैं।

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर लोगों ने नोटिस किया कि मौनी और सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके अलावा दोनों ने अपनी शादी और साथ की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया से हटा दी थीं। इसके बाद उनके रिश्ते में दरार की अटकलें तेज हो गईं।

बताया जा रहा है कि इन चर्चाओं के बढ़ने के बाद सूरज नांबियार ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया।

Mouni Roy और Suraj Nambiar ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2019 में हुई थी और शादी के बाद यह कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करता रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *