KNEWS DESK – टीवी इंडस्ट्री का चर्चित कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे यह जोड़ीदार अक्सर साथ में नजर आते हैं और फैंस के बीच उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में दोनों को रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में भी देखा गया था, जहां उनकी मौजूदगी ने शो में खासा मनोरंजन जोड़ा।
अब यह कपल एक नए प्रोजेक्ट के साथ दुबई रवाना हो गया है। दोनों जल्द ही नेटफ्लिक्स के अपकमिंग रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ में नजर आने वाले हैं। इस शो का प्रोमो पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसे देखकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली थी। अब इसका ऑफिशियल ट्रेलर भी सामने आ गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
‘देसी ब्लिंग’ एक ग्लैमरस रियलिटी शो है, जो दुबई के हाई-प्रोफाइल देसी सोशल सर्कल्स की जिंदगी को दिखाता है। इसमें अरबपतियों की लग्जरी लाइफस्टाइल, भव्य पार्टियां, महंगे ब्रांड्स जैसे Birkin बैग्स और बड़े-बड़े इगो के बीच होने वाले ड्रामा को दिखाया जाएगा। शो में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की मौजूदगी इसे और भी दिलचस्प बनाती है, जहां दोनों के बीच इमोशनल और रिलेशनशिप डायनामिक्स भी देखने को मिलेंगे।
नेटफ्लिक्स ने इस शो की प्रीमियर डेट भी अनाउंस कर दी है। ‘देसी ब्लिंग’ 20 मई से नेटफ्लिक्स इंडिया पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह शो दरअसल पॉपुलर इंटरनेशनल सीरीज ‘दुबई ब्लिंग’ का देसी स्पिन-ऑफ है, जिसे भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर शो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ दर्शक इसे ग्लैमरस और एंटरटेनिंग बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे ओवर-द-टॉप और कम इंटरेस्टिंग भी कह रहे हैं।
शो में सिर्फ करण और तेजस्वी ही नहीं, बल्कि कई बिजनेस और सोशल इंडस्ट्री से जुड़े चेहरे भी नजर आएंगे। इनमें रिजवान साजन, सतीश सनपाल, एडेल साजन, सना साजन, ताबिंदा सनपाल, पामला सेरेना, द्युति पार्रक, इरिना किनाख, अलिजे मिर्जा, लैली मिर्जा और ज्योतिषी जानवी गौर जैसे नाम शामिल हैं।