इस दिन रिलीज होगा ‘द पनिशर: वन लास्ट किल’, ‘स्पाइडरमैन’ से पहले आखिरी बार फ्रैंक कैसल की दिखेगी जंग

KNEWS DESK – मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के फैंस के लिए 2026 का साल बेहद खास माना जा रहा है। साल 2019 में ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के बाद से ही दर्शक लगातार उस बड़े सिनेमैटिक एक्सपीरियंस का इंतजार कर रहे हैं, जो उन्हें एक बार फिर वही इमोशनल और एक्शन से भरपूर फील दे सके। अब यह इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है, क्योंकि इस साल MCU अपनी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहा है।

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म में एवेंजर्स की टीम एक बार फिर एक बड़े खतरे डॉक्टर डूमका सामना करती नजर आएगी। खास बात यह है कि इस बार कहानी में नए और पुराने कई सुपरहीरोज की एंट्री देखने को मिलेगी, जिससे MCU का स्केल और भी बड़ा हो जाएगा।

इस फिल्म से पहले मार्वल धीरे-धीरे अपनी बाकी फिल्मों और सीरीज के जरिए पूरी कहानी को सेटअप कर रहा है, जो आगे चलकर ‘सीक्रेट वॉर्स’ तक जाएगी। इसी कड़ी में ‘द पनिशर’ का नया चैप्टर भी काफी अहम माना जा रहा है।

मार्वल की यूनिवर्स में ‘डेयरडेविल’ और ‘पनिशर’ दोनों ऐसे किरदार हैं, जिनका सीधा कनेक्शन आने वाली फिल्मों से जुड़ता दिख रहा है। खासकर ‘स्पाइडरमैन: ब्रैंड न्यू डे’ में इन किरदारों की अहम भूमिका होने की उम्मीद है, जो आगे चलकर ‘डूम्सडे’ की कहानी को मजबूती देगा।

इसी वजह से MCU के फैंस के लिए ‘द पनिशर’ की नई सीरीज बेहद खास मानी जा रही है। यह सीरीज फ्रैंक कैसल की कहानी को एक नए मोड़ पर ले जाती है, जो अपने परिवार की हत्या के बाद ‘द पनिशर’ बनकर अपराधियों से बदला लेता है।

‘द पनिशर: वन लास्ट किल’ की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां पिछला सीजन खत्म हुआ था। इसमें फ्रैंक कैसल एक बार फिर अपने दर्द और बदले की आग के साथ नए मिशन पर निकलता है। इस बार उसकी जंग और भी ज्यादा खतरनाक और इमोशनल होने वाली है।

सीरीज का दूसरा सीजन 12 मई को रिलीज किया जाएगा और भारत में इसे सुबह 6 बजे से स्ट्रीम किया जा सकेगा। फैंस इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे, जहां मार्वल की कई दूसरी सीरीज और फिल्में भी पहले से उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *