मदर्स डे पर निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा पर लुटाया प्यार, तस्वीरें शेयर कर लिखा – ‘मेरी जान’

KNEWS DESK – ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ अपने दमदार करियर को लेकर चर्चा में रहती हैं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। प्रियंका और उनके पति निक जोनस की जोड़ी सोशल मीडिया पर हमेशा फैंस का ध्यान खींचती है। दोनों एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते और अक्सर रोमांटिक पोस्ट्स के जरिए फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं।

हाल ही में एक बार फिर निक जोनस ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा पर प्यार लुटाया, जिसने इंटरनेट पर खूब ध्यान खींचा। मदर्स डे के खास मौके पर निक ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका और अपनी बेटी मालती के साथ कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें साझा कीं। इन फोटोज में फैमिली बॉन्डिंग साफ नजर आ रही थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।

तस्वीरें शेयर करते हुए निक जोनस ने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा, “आप ही हमारी उड़ान को सहारा देने वाली हवा हैं। Happy Mother’s Day मेरी जान। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।” इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की जोड़ी की जमकर तारीफ हो रही है।

फैंस का कहना है कि दोनों का रिश्ता हमेशा पॉजिटिविटी और इंस्पिरेशन से भरा रहता है। चाहे वह पब्लिक अपीयरेंस हो या सोशल मीडिया पोस्ट, दोनों हर बार अपने रिश्ते को नए अंदाज में सेलिब्रेट करते नजर आते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही भारतीय सिनेमा में एक बड़े प्रोजेक्ट के साथ वापसी करने जा रही हैं। वह एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म एक बड़े पैमाने की एक्शन-एडवेंचर मूवी मानी जा रही है और इससे प्रियंका की लंबे समय बाद भारतीय फिल्मों में धमाकेदार वापसी होने वाली है।

इसके अलावा प्रियंका हाल ही में हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में भी नजर आई थीं, जो 25 फरवरी 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।