CBSE 12th Result 2026 जल्द हो सकता है जारी, DigiLocker पर मिला बड़ा अपडेट

Knews Desk– CBSE 12th Result 2026 को लेकर छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 12वीं कक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की संभावना है। इस बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म DigiLocker पर “Coming Soon” का संदेश दिखने से रिजल्ट जारी होने की तैयारी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

सूत्रों और पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, CBSE 12वीं का रिजल्ट 12 या 13 मई 2026 के आसपास जारी किया जा सकता है, हालांकि बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और results.cbse.gov.in पर देख सकेंगे। इसके साथ ही छात्रों को डिजिटल मार्कशीट DigiLocker पर भी उपलब्ध कराई जाएगी, जहां से वे अपनी वैरिफाइड मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे।

DigiLocker पर CBSE 12th Result 2026 देखने की प्रक्रिया

  1. DigiLocker वेबसाइट results.digilocker.gov.in या ऐप खोलें
  2. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें
  3. “Education” या “CBSE” सेक्शन पर क्लिक करें
  4. “Class 12 Result 2026” विकल्प चुनें
  5. रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
  6. सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर देखें
  7. डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें और सेव करें

इसके अलावा छात्र UMANG ऐप के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं। ऐप में लॉगिन करने के बाद CBSE सेक्शन में जाकर आवश्यक विवरण भरने पर रिजल्ट स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा।

CBSE के नियमों के अनुसार, 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। यदि कोई छात्र इस मानक को पूरा नहीं कर पाता है, तो उसे फेल माना जाएगा। ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा के माध्यम से एक और अवसर दिया जाएगा। इस साल लाखों छात्रों ने CBSE 12वीं की परीक्षा दी थी और अब सभी को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। DigiLocker पर आए अपडेट के बाद उम्मीद और बढ़ गई है कि परिणाम किसी भी समय जारी किया जा सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट्स और ऐप्स पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *