कोलकाता पहुंचे पीएम मोदी, शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

KNEWS DESK- पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज बड़ा दिन है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। राजधानी कोलकाता में आयोजित होने वाले इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में देश के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी देखने को मिलेगी। समारोह को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कोलकाता पहुंच चुके हैं और वह शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी समारोह में शामिल होने के लिए होटल से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए। इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी नई सरकार के गठन के इस अहम मौके पर मौजूद रहेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पश्चिम बंगाल की राजधानी पहुंचे।

भाजपा के लिए यह शपथ ग्रहण समारोह बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार पार्टी पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार बनाने जा रही है। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

राजनीतिक हलकों में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार से भाजपा समर्थकों को कई बड़ी उम्मीदें हैं। समारोह के बाद नई सरकार के मंत्रिमंडल का भी ऐलान किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *