KNEWS DESK – बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर बड़ा अपडेट साझा किया है। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कंगना ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।
12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
कंगना रनौत की यह फिल्म 12 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर के साथ साझा किए गए कैप्शन में कंगना ने फिल्म की कहानी को “आम लोगों की असाधारण कहानी” बताया है। उन्होंने लिखा कि यह फिल्म उस रात की कहानी है जब मानवता ने भय का सामना किया, जिम्मेदारी ने बलिदान का रूप लिया और एकता ने साहस बनकर जिंदगियां बचाईं।
https://www.instagram.com/p/DX_T2xzAdW8/?u
‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना रनौत के साथ कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिनमें गिरिजा ओक, अमृता नामदेव, स्मिता तांबे, ईशा डे, आशा शेलार, प्रिया बेर्डे, रसिका अघासे, सुहिता थट्टे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान शामिल हैं।
2008 मुंबई हमले पर आधारित कहानी
फिल्म की कहानी 2008 के मुंबई आतंकी हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है, खासकर उस घटना पर जब आतंकियों ने कामा अस्पताल में हमला कर कई सुरक्षा कर्मियों की हत्या कर दी थी। फिल्म में उस दौर की मानवीय और साहसिक कहानियों को दर्शाया जाएगा।
बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश
12 जून को कंगना की यह फिल्म अकेले नहीं रिलीज हो रही है। उसी दिन बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में भी टकराने वाली हैं। इनमें मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’, दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना की ‘मैं वापस आउंगा’ और मिमोह चक्रवर्ती की ‘हॉन्टेड 3D: इकोस ऑफ द पास्ट’ शामिल हैं। ऐसे में एक ही दिन कई फिल्मों की रिलीज से बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।