कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को होगी रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश

Knews Desk-अभिनेत्री और भाजपा सांसद Kangana Ranaut एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 12 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना की यह फिल्म उनके प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले बनी है।

फिल्म का निर्देशन और लेखन मनोज तपाड़िया ने किया है। इसमें कंगना रनौत एक नर्स के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

https://www.instagram.com/p/DX_T2xzAdW8/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

फिल्म की कहानी 2008 के मुंबई आतंकी हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। उस समय कामा अस्पताल में हुए हमले और वहां मौजूद स्टाफ की बहादुरी को फिल्म में दिखाया जाएगा। कहानी यह दर्शाती है कि किस तरह नर्सों, डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों ने कठिन परिस्थितियों में साहस दिखाते हुए लोगों की जान बचाई।

मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए इसे “साधारण लोगों की असाधारण कहानी” बताया है। पोस्ट में लिखा गया है कि यह उस रात की कहानी है जब जिम्मेदारी कुर्बानी बन गई और हिम्मत ने जिंदगियां बचाईं।

हालांकि, इस फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला आसान नहीं होगा। 12 जून को ही कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिससे एक बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा। इसी दिन Manoj Bajpayee की फिल्म ‘गवर्नर’, Diljit Dosanjh और Sharvari Wagh स्टारर ‘मैं वापस आऊंगा’, साथ ही मिमोह चक्रवर्ती की हॉरर 3D फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ भी रिलीज होगी।

एक ही दिन चार फिल्मों की रिलीज से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि इस क्लैश का सीधा असर फिल्मों के कलेक्शन पर पड़ सकता है। अब देखना होगा कि दर्शकों के बीच कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद की जाती है और कौन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *