Knews Desk- खतरों के खिलाड़ी का 15वां सीजन एक बार फिर दर्शकों को रोमांच और डर से भरे स्टंट्स का डोज देने के लिए तैयार है। इस बार शो को और भी खास बनाने के लिए मेकर्स ने “डर का नया दौर” थीम रखा है, जिसमें पुराने अनुभवी खिलाड़ी और नए चेहरे एक साथ खतरनाक टास्क्स में अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे।
इस शो को हमेशा की तरह रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे, जो अपने दमदार अंदाज और हाई-ऑक्टेन स्टंट्स के लिए जाने जाते हैं। शो की शूटिंग जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में शुरू होने वाली है और इसका प्रीमियर जुलाई की शुरुआत में कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर होने की उम्मीद है।
स्टार कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट

इस सीजन में टीवी, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत के कई बड़े नाम शामिल किए गए हैं, जो इस शो को और रोमांचक बनाएंगे। टीवी शो अनुज कपाड़िया यानी गौरव खन्ना इस बार स्टंट्स के जरिए अपने डर को चुनौती देने उतरेंगे। वहीं, टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस रुबीना दिलैक एक बार फिर शो में वापसी कर रही हैं। इससे पहले वह सीजन 12 में टॉप 5 तक पहुंच चुकी थीं।

सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी इस बार पहली बार रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे। उनके साथ कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते दिखेंगे।

इसके अलावा जैस्मिन भसीन, करण वाही, अविनाश मिश्रा, विशाल आदित्य सिंह, शगुन शर्मा, ऋत्विक धंजानी और अविका गौर जैसे अनुभवी चेहरे भी इस सीजन का हिस्सा होंगे।
पुराने खिलाड़ी और नए चेहरों की टक्कर
इस बार शो में पुराने और नए कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। जैस्मिन भसीन और ऋत्विक धंजानी जैसे खिलाड़ी पहले भी इस शो का हिस्सा रह चुके हैं, जिससे उनके अनुभव का फायदा उन्हें मिल सकता है। वहीं नए प्रतिभागियों के लिए यह शो एक बड़ा टेस्ट साबित होगा।
एंटरटेनमेंट और खतरों का डबल डोज
मेकर्स ने इस बार 12 कंफर्म नामों की घोषणा की है, जबकि कुल 15 कंटेस्टेंट्स शो का हिस्सा होंगे। बाकी नामों में कुछ सरप्राइज एंट्री भी शामिल हैं, जिनमें रुहानिका धवन और अन्य चर्चित चेहरों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
कब और कहां देख पाएंगे शो?
खतरों के खिलाड़ी का 15वां सीजन मई के अंत या जून की शुरुआत में शूट होगा। शो का प्रसारण जुलाई में कलर्स टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। इस बार का सीजन पहले से ज्यादा बड़ा, खतरनाक और एंटरटेनिंग होने वाला है, जहां हर कंटेस्टेंट अपने डर को मात देने के लिए तैयार नजर आएगा।