सूत्रों का दावा, सुवेंदु अधिकारी 9 मई को ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ

KNEWS DESK- सुवेंदु अधिकारी को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आने का दावा किया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि वे राज्य के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं और 9 मई को परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। हाल ही में हुए चुनाव में उनके प्रदर्शन को लेकर भी यह चर्चा तेज हो गई है। उन्होंने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों ही महत्वपूर्ण सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की है।

बताया जा रहा है कि भवानीपुर सीट पर उन्होंने मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक वोटों से हराया था। वहीं नंदीग्राम में भी उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार को करीब 9 हजार से अधिक वोटों से पराजित किया।

इन नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हालांकि अभी तक किसी आधिकारिक स्तर पर शपथ ग्रहण या सरकार गठन को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस संभावित बदलाव को लेकर चर्चाएं लगातार बढ़ रही हैं।

फिलहाल स्थिति को लेकर स्पष्टता का इंतजार किया जा रहा है और सभी की नजरें आगामी राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *