‘भाई’ के निधन से टूटे सलमान खान, नम आंखों से लिखा इमोशनल पोस्ट- ‘तुम इस दुनिया से चले गए…’

KNEWS DESK – Salman Khan इन दिनों अपने बेहद करीबी दोस्त Sushil Kumar के निधन से गहरे सदमे में हैं। हाल ही में सुशील कुमार के निधन की खबर सामने आई, जिसके बाद सलमान ने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट साझा कर अपने ‘भाई’ को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

चार दशक से भी ज्यादा पुरानी दोस्ती को याद करते हुए Salman Khan ने लिखा कि सुशील कुमार पिछले 42 सालों से उनके लिए सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि भाई जैसे थे। उन्होंने उन्हें सबसे नेक, दयालु और हमेशा मदद के लिए तैयार रहने वाला इंसान बताया। सलमान ने कहा कि चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, सुशील हमेशा मुस्कुराते रहते थे और हर परेशानी में यही कहते थे, “सब ठीक हो जाएगा।”

https://www.instagram.com/p/DX4xnuciN88/

अपने पोस्ट में सलमान ने दोस्त के जज्बे और हिम्मत को याद करते हुए लिखा कि उन्होंने जिंदगी एक सच्चे इंसान की तरह जी और मौत से भी एक चैंपियन की तरह लड़ाई लड़ी। उन्होंने भावुक अंदाज में लिखा, “अलविदा भाई, तुम्हारे लिए आंसू नहीं, सिर्फ यादें और हंसी हैं।”

एक्टर ने बताया कि सुशील कुमार ने इस दुनिया को भी मुस्कुराते हुए अलविदा कहा। उन्होंने लिखा कि हर किसी को एक दिन जाना है, फर्क सिर्फ इतना है कि कोई पहले जाता है, कोई बाद में। सलमान ने अपने दोस्त की जिंदगी को सेलिब्रेट करने की बात कही और मजाकिया अंदाज में लिखा, “अब अपनी सिगरेट और व्हिस्की एंजॉय करो, चीयर्स भाई… मुझे तुम्हारी बहुत याद आएगी।”

https://www.instagram.com/p/DX5HtSxCNS3/?

सलमान खान ने एक और नम आंखों वाली तस्वीर शेयर करते हुए लंबा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने जिंदगी, मौत और कर्म पर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने कहा कि जो इस दुनिया से जाना चाहता है, उसे रोका नहीं जा सकता। अच्छे लोग अक्सर जल्दी बुला लिए जाते हैं, जबकि गलत लोग देर तक टिके रहते हैं। इस पोस्ट में भी उन्होंने अपने दोस्त को याद करते हुए कहा कि वह उन्हें कभी सिर्फ ‘शरीर’ नहीं कहेंगे, बल्कि हमेशा सुशील कुमार के नाम से याद रखेंगे।

सोशल मीडिया पर सलमान का यह भावुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी उनके दोस्त के निधन पर शोक जता रहे हैं और सलमान को हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो Salman Khan जल्द ही फिल्म ‘SVC63’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ Nayanthara स्क्रीन शेयर करेंगी। इस फिल्म का निर्देशन Vamshi Paidipally कर रहे हैं और इसे ईद 2027 पर रिलीज किए जाने की तैयारी है। इसके अलावा वह ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर भी चर्चा में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *