प्रेग्नेंसी के बाद भी ‘राका’ में बरकरार है दीपिका का दमदार रोल, मेकर्स ने किया बड़ा खुलासा

KNEWS DESK – Allu Arjun की अगली मेगा बजट फिल्म ‘RAAKA’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को Atlee डायरेक्ट कर रहे हैं और इसका बजट 800 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है। फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें Deepika Padukone लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

लेकिन जैसे ही दीपिका पादुकोण की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई, वैसे ही फिल्म में उनके रोल को लेकर कई तरह की अटकलें शुरू हो गईं। पहले रिपोर्ट्स आईं कि ‘RAAKA’ में उनका रोल छोटा कर दिया गया है, फिर कहा गया कि मेकर्स ने स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव किए हैं। अब इन तमाम खबरों के बीच फिल्म से जुड़ा असली अपडेट सामने आ गया है।

दरअसल, मेकर्स पहले ही साफ कर चुके हैं कि दीपिका फिल्म का बेहद अहम हिस्सा हैं और उनकी भूमिका कहानी का मुख्य आधार होगी। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका का किरदार न केवल इमोशनल एंगल को मजबूत करेगा, बल्कि फिल्म के बड़े एक्शन ब्लॉक्स में भी उनकी मजबूत मौजूदगी देखने को मिलेगी।

बताया जा रहा है कि ‘RAAKA’ में दीपिका पादुकोण की एंट्री बेहद शानदार तरीके से होगी। उनकी पहली झलक ही फिल्म के सबसे बड़े हाई-पॉइंट्स में से एक मानी जा रही है। खास बात यह है कि Allu Arjun के साथ उनका एक बड़ा एक्शन सीक्वेंस भी रखा गया है, जिसे काफी भव्य स्तर पर शूट किया जा रहा है।

हालांकि, प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए कुछ हाई-ऑक्टेन स्टंट सीन्स के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं दीपिका खुद फिल्म के इमोशनल, ड्रामा और कई महत्वपूर्ण सीन्स की शूटिंग जारी रखेंगी। यानी उनके किरदार में किसी भी तरह की कटौती नहीं की जा रही है और रोल पूरी तरह पहले जैसा ही रहेगा।

इससे पहले भी दीपिका अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान पूरी तरह एक्टिव रही थीं। उन्होंने Kalki 2898 AD की शूटिंग पूरी की थी और बाद में Singham Again के लिए भी काम किया था। इतना ही नहीं, फिल्म प्रमोशन के दौरान भी उनकी मौजूदगी ने फैंस को प्रभावित किया था।

फिलहाल ‘राका’ के अलावा दीपिका के पास Shah Rukh Khan की फिल्म ‘King’ में कैमियो की भी चर्चा है, जहां बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद एक्शन सीन्स शूट किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *