KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार Mahesh Babu इन दिनों अपनी मेगा बजट फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। इस फिल्म को भारतीय सिनेमा इतिहास की दूसरी सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है, जिसका बजट करीब 1200 करोड़ रुपये है। S. S. Rajamouli इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट कर रहे हैं और RRR की ऐतिहासिक सफलता के बाद से ही इस फिल्म पर काम तेज़ी से चल रहा है।

फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि उनके साथ Priyanka Chopra Jonas भी अहम किरदार निभा रही हैं। प्रियंका का लुक पहले ही सामने आ चुका है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। वहीं फिल्म में विलेन के तौर पर Prithviraj Sukumaran नजर आएंगे, जो कहानी में दोस्त बनकर महेश बाबू के किरदार को धोखा देते दिखाई देंगे।
हालांकि ‘वाराणसी’ की चर्चा के बीच महेश बाबू के अगले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी कई खबरें सामने आ रही थीं। कहा जा रहा था कि उन्होंने तीन नई फिल्में साइन कर ली हैं और अगले तीन साल में तीन बड़े प्रोजेक्ट पूरे करने की तैयारी में हैं। इस खबर ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया था।
दरअसल, ‘वाराणसी’ से पहले महेश बाबू Guntur Kaaram में नजर आए थे, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और इसे औसत से भी कम रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद से महेश बाबू बड़े पर्दे से दूर रहे और पूरी तरह ‘वाराणसी’ की तैयारी में जुट गए।
पहले ही यह कहा गया था कि राजामौली की इस फिल्म के दौरान महेश बाबू किसी दूसरे प्रोजेक्ट को साइन नहीं करेंगे। उन्होंने इस फिल्म के लिए करीब 2 से 3 साल का समय तय किया है और उनका पूरा फोकस इसी पर है। ऐसे में तीन नई फिल्मों की खबरों ने सभी को चौंका दिया था।
लेकिन अब नई रिपोर्ट्स में इन दावों को गलत बताया गया है। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल महेश बाबू ने कोई भी नई फिल्म लॉक नहीं की है। न ही वे इस समय किसी दूसरे डायरेक्टर के साथ बातचीत कर रहे हैं। उनकी पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता सिर्फ ‘वाराणसी’ है और इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के बाद ही वे अपने अगले कदम का फैसला करेंगे।