उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी, 10वीं में 98.20% पास, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला बनीं टॉपर

डिजिटल डेस्क- उत्तराखंड के लाखों छात्रों का लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। इस साल दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट काफी शानदार रहा है, जिससे छात्रों और अभिभावकों के चेहरे खिल उठे हैं। कक्षा 10वीं के नतीजों की बात करें तो इस वर्ष कुल 98.20 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं। इस परीक्षा में अक्षिता गोयल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 98.20 प्रतिशत अंक हासिल किए और स्टेट टॉपर बनीं। वहीं कक्षा 12वीं में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार गीतिका पंत और सुशीला ने 500 में से 490 अंक यानी 98 प्रतिशत हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।

215252 छात्र हुए थे सम्मिलित

इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 2,15,252 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से कक्षा 10वीं में 1,12,266 और कक्षा 12वीं में 1,20,986 छात्र शामिल थे। परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच संपन्न हुई थीं। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गईं। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker और एसएमएस के माध्यम से भी परिणाम उपलब्ध हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, जन्मतिथि या रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।

ऐसे करें रिजल्ट चेक:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर दर्ज करें और ‘परिणाम प्राप्त करें’ पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।

खुली आगे की रहा

रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्र अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर आगे बढ़ सकेंगे। जहां 10वीं के छात्र स्ट्रीम चयन की तैयारी करेंगे, वहीं 12वीं पास छात्र उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। इस साल के शानदार परिणाम ने एक बार फिर उत्तराखंड बोर्ड की शिक्षा गुणवत्ता को साबित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *