Dhanush की नई फिल्म में दिखेंगी Mrunal Thakur? रिपोर्ट्स से मचा फिल्मी गलियारों में शोर

KNEWS DESK – साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों Dhanush और Mrunal Thakur को लेकर चर्चाएं तेज हैं। जहां एक ओर दोनों की डेटिंग और शादी की अफवाहें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं, वहीं अब एक नई खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

पहली बार साथ नजर आ सकते हैं दोनों

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धनुष अब डायरेक्शन की दुनिया में एक और कदम बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह एक नई फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे हैं, जिसमें लीड रोल के लिए मृणाल ठाकुर से बातचीत चल रही है। अगर यह प्रोजेक्ट फाइनल होता है, तो यह पहली बार होगा जब दोनों स्टार्स स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

खबरों की मानें तो यह फिल्म एक महिला-केंद्रित कहानी पर आधारित होगी, जिसमें मृणाल ठाकुर का किरदार बेहद दमदार और कहानी का केंद्र होगा। फिल्म को बड़े स्केल पर तैयार करने की योजना है, जिससे इसे पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज किया जा सके।

पीरियड ड्रामा का होगा तड़का

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 1960 या 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित एक पीरियड ड्रामा हो सकती है। कहानी एक गांव और वहां पूजी जाने वाली देवी के इर्द-गिर्द घूमने की संभावना जताई जा रही है। फिल्म के लिए शुरुआती लुक टेस्ट भी किए जा चुके हैं, जिससे प्रोजेक्ट की तैयारी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

अफवाहों के बीच बढ़ी दिलचस्पी

धनुष और मृणाल ठाकुर को लेकर पहले से ही डेटिंग की खबरें चर्चा में रही हैं। ऐसे में दोनों का एक साथ फिल्म में नजर आना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। हालांकि, अब तक इस प्रोजेक्ट को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो धनुष अपनी आने वाली फिल्म ‘करा’ की रिलीज में व्यस्त हैं और साथ ही अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं। वहीं मृणाल ठाकुर भी लगातार नए प्रोजेक्ट्स के जरिए इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *