Dhurandhar 2 BTS: Aditya Dhar का बड़ा दांव, मेकिंग फिल्म से फिर उठेगा ‘धुरंधर’ का तूफान

KNEWS DESK – स्पाई थ्रिलर फिल्मों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुकी Dhurandhar 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। Ranveer Singh स्टारर इस फिल्म को रिलीज हुए 30 दिन से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई और क्रेज अब भी बरकरार है। वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ से ज्यादा की कमाई के बाद भी फिल्म लगातार दर्शकों को थिएटर तक खींच रही है।

‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी का बड़ा दांव

फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद डायरेक्टर Aditya Dhar अब एक नया और अनोखा प्लान लेकर आए हैं। खबरों के मुताबिक, ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी को और आगे बढ़ाने के लिए मेकर्स फिल्म की मेकिंग यानी BTS (बिहाइंड द सीन्स) फुटेज को भी बड़े पर्दे पर रिलीज करने की तैयारी में हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ के सेट से जुड़े सभी खास पलों, शूटिंग के दौरान की झलकियों और स्टारकास्ट के इंटरव्यू को मिलाकर एक पूरी फीचर फिल्म बनाई जाएगी। इस BTS फिल्म को अगस्त से दिसंबर 2026 के बीच सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। बाद में इसे OTT प्लेटफॉर्म पर भी लाया जा सकता है।

इंटरव्यू रोकने के पीछे की वजह

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की स्टारकास्ट अभी तक मीडिया इंटरव्यू से दूरी बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि इसका कारण भी यही BTS प्रोजेक्ट है। मेकर्स चाहते हैं कि कलाकारों के पहले एक्सक्लूसिव इंटरव्यू इसी मेकिंग फिल्म का हिस्सा बनें, ताकि दर्शकों को एक नया अनुभव मिल सके।

https://www.instagram.com/p/DXI-jPOj5Oo/?

Aditya Dhar हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी टीम को धन्यवाद देते नजर आए, लेकिन उन्होंने केवल तस्वीरें शेयर कीं, कोई वीडियो नहीं। इससे यह संकेत मिलता है कि फिल्म की सारी वीडियो सामग्री को खास तौर पर इस BTS प्रोजेक्ट के लिए सुरक्षित रखा जा रहा है, ताकि रिलीज के समय दर्शकों को कुछ नया और एक्सक्लूसिव देखने को मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *