‘मैं घबरा रही थी…’ दीपिका कक्कड़ का छलका दर्द, शोएब इब्राहिम ने बताया MRI का रिजल्ट

KNEWS DESK – टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। पिछले साल लिवर कैंसर की सर्जरी के बाद से वह अपनी रिकवरी जर्नी फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने मंथली एमआरआई स्कैन के दौरान के इमोशनल अनुभव को साझा किया।

दरअसल, दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वे रेग्यूलर चेकअप के तहत एमआरआई स्कैन करवाकर लौटे हैं। इस दौरान दीपिका ने स्वीकार किया कि वह स्कैन से पहले काफी घबराई हुई थीं और खुद को संभाल नहीं पाईं।

दीपिका ने बताया, “मैं बहुत नर्वस थी… मशीन में जाने से पहले भी रोई और अंदर भी कई बार आंसू आ गए। लेकिन कभी-कभी रो लेना जरूरी होता है, इससे मन हल्का हो जाता है और आप मजबूत होकर बाहर आते हैं।” उनका यह खुलासा फैंस को भावुक कर गया।

वहीं, शोएब ने बताया कि इस बार दीपिका ने पूरा एमआरआई एक बार में पूरा किया, जो उनके लिए एक बड़ी बात थी। उन्होंने इस मौके पर दीपिका को सरप्राइज देते हुए एक सनग्लास गिफ्ट किया, जिससे माहौल थोड़ा हल्का हो गया।

टेस्ट रिपोर्ट की बात करें तो शोएब ने बताया कि एमआरआई में दो छोटे-छोटे डॉट्स नजर आए हैं। हालांकि, दीपिका ने स्पष्ट किया कि ये बहुत मामूली हैं और डॉक्टर ने फिलहाल किसी तरह की ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं बताई है। लेकिन एहतियात के तौर पर अगले महीने फिर से स्कैन कराया जाएगा, ताकि स्थिति पर नजर रखी जा सके।

इसके साथ ही यह भी सामने आया है कि दीपिका जल्द ही इम्यूनोथेरेपी शुरू करने वाली हैं, जो उनके इलाज का अगला महत्वपूर्ण चरण होगा। वह पिछले कुछ समय से लिवर कैंसर (स्टेज 2) से जूझ रही हैं और लगातार इलाज के जरिए खुद को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही हैं।

दीपिका की यह जर्नी आसान नहीं रही है। फरवरी में उन्हें पेट में सिस्ट के कारण सर्जरी करानी पड़ी थी, जबकि जून 2025 में ट्यूमर हटाने का ऑपरेशन हुआ था। तब से वह कीमोथेरेपी, इमोशनल उतार-चढ़ाव और रिकवरी के हर पहलू को फैंस के साथ साझा कर रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका को टीवी शो ससुराल सिमर का से घर-घर में पहचान मिली। इसके अलावा वह बिग बॉस 12 की विनर भी रह चुकी हैं। हालांकि, हाल ही में हेल्थ इश्यू के चलते उन्हें अपना काम बीच में छोड़ना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *