होर्मुज में भारतीय टैंकर पर फायरिंग, Ministry of External Affairs का कड़ा एक्शन, ईरानी राजदूत Mohammad Fathali को समन

KNEWS DESK – मध्य-पूर्व के संवेदनशील समुद्री क्षेत्र Strait of Hormuz में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। यहां से गुजर रहे दो व्यापारी जहाजों पर फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें एक भारतीय जहाज भी निशाने पर आया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह फायरिंग Iranian Navy की ओर से की गई।

इस घटना को लेकर भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। Ministry of External Affairs ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भारत में तैनात ईरानी राजदूत Mohammad Fathali को समन जारी किया और औपचारिक विरोध दर्ज कराया। घटना ओमान के पास समुद्री क्षेत्र में हुई बताई जा रही है, जहां से ये जहाज गुजर रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, इन टैंकरों में करीब 20 लाख बैरल इराकी तेल लदा हुआ था। हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और बढ़ गया है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब पहले से ही Iran और United States के बीच तनाव चरम पर है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है, जहां किसी भी तरह की सैन्य गतिविधि का असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ सकता है।

सूत्रों का कहना है कि ईरान में मौजूदा हालात और संभावित सैन्य तनाव के चलते विभिन्न सैन्य इकाइयों के बीच समन्वय की कमी देखी जा रही है। इसी वजह से इस तरह की घटनाएं सामने आ सकती हैं। अतीत में भी ऐसे उदाहरण देखने को मिले हैं, जब संघर्ष की स्थिति में गलती से सहयोगी या अन्य जहाजों पर फायरिंग हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *