कॉटन ब्लेंड हैंडलूम साड़ी में संसद पहुंचीं कंगना रनौत, एलीगेंट लुक ने खींचा सबका ध्यान

KNEWS DESK – आज के दौर में जहां वेस्टर्न आउटफिट्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, वहीं Kangana Ranaut अपने ट्रेडिशनल लुक्स को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। खासतौर पर साड़ियों के प्रति उनका लगाव उन्हें भीड़ से अलग बनाता है। हाल ही में संसद में उनके एक और एलीगेंट लुक ने लोगों का ध्यान खींच लिया, जिसमें वह ब्लू साड़ी में बेहद ग्रेसफुल नजर आईं।

संसद में छाया कंगना का ब्लू साड़ी लुक

इस बार कंगना ने ब्लू कलर की कॉटन ब्लेंड हैंडलूम साड़ी पहनी, जिसमें उनका आत्मविश्वास और सादगी साफ झलक रही थी। साड़ी पर दिया गया ब्राउन बॉर्डर इसके लुक को और आकर्षक बना रहा था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज पहना, जिसमें हाफ स्लीव्स और बोट नेक डिजाइन था। यह पूरा लुक क्लासी होने के साथ-साथ बेहद सॉफिस्टिकेटेड भी नजर आया।

स्वदेशी हैंडलूम को बढ़ावा

कंगना का यह लुक सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि भारतीय हैंडलूम और स्वदेशी कपड़ों को प्रमोट करने का एक मजबूत संदेश भी देता है। इससे पहले भी वह ऐतिहासिक और पारंपरिक साड़ियों में नजर आ चुकी हैं, जिनमें सदियों पुरानी विरासत की झलक देखने को मिली थी।

क्या है कॉटन ब्लेंड साड़ी की खासियत

कॉटन ब्लेंड साड़ी वह होती है, जिसमें शुद्ध कपास के साथ अन्य फैब्रिक्स जैसे पॉलिएस्टर, सिल्क या रेयॉन को मिलाया जाता है। पारंपरिक सूती साड़ियों के मुकाबले ये ज्यादा टिकाऊ, कम सिकुड़ने वाली और संभालने में आसान होती हैं। यही वजह है कि आज के समय में ये साड़ियां स्टाइल और कम्फर्ट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मानी जाती हैं।

मेकअप और हेयरस्टाइल ने बढ़ाई खूबसूरती

अपने इस लुक को कंगना ने मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया। लाइट बेस, न्यूड लिपस्टिक और सटल मेकअप उनके नेचुरल ब्यूटी को हाइलाइट कर रहा था। वहीं, हाफ-टाइड हेयरस्टाइल और ब्लैक सनग्लासेस के साथ उन्होंने अपने लुक में रॉयल टच जोड़ा। हाथ में बैग लिए उनका संसद में एंट्री करना और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखना, दोनों ही चीजें लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *