Kapil Sharma की ‘दादी की शादी’ में कपूर खानदान की तीन पीढ़ियां साथ, रिद्धिमा कपूर के साथ बेटी समारा का डेब्यू

KNEWS DESK – कॉमेडियन और एक्टर Kapil Sharma की अपकमिंग फिल्म ‘Dadi Ki Shaadi’ इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के जरिए Riddhima Kapoor Sahni अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। खास बात यह है कि फिल्म रिलीज से पहले ही इसके एक गाने ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘सेंटी’ में एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला, जहां रिद्धिमा कपूर अपनी बेटी समारा और मां Neetu Kapoor के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आ रही हैं। कपूर परिवार की तीन पीढ़ियों को एक साथ देखना फैंस के लिए बेहद खास पल बन गया है।

यह पहली बार होगा जब Neetu Kapoor, Riddhima Kapoor Sahni और समारा एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी। गाने में तीनों का अंदाज काफी दिलचस्प है और दर्शकों को यह फैमिली मोमेंट खूब पसंद आ रहा है। वहीं, Kapil Sharma भी इस गाने में अपने खास अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, जिससे गाने की एंटरटेनमेंट वैल्यू और बढ़ गई है।

फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ‘दादी की शादी’ 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, इससे पहले ही इसके गाने ने सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है। गाने में रिद्धिमा, नीतू कपूर और समारा के डांस मूव्स दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि समारा फिल्म में किसी किरदार में नजर आएंगी या सिर्फ गाने तक ही सीमित रहेंगी।

फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दिलचस्प है। इसमें Sarath Kumar, Tejaswini Kolhapure और Sadia Khateeb जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन Ashish R Mohan ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *