एडवांस बुकिंग में उछाल के बावजूद पीछे ‘भूत बंगला’, क्या अपना ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे Akshay Kumar?

KNEWS DESK – बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर अपने पसंदीदा जॉनर हॉरर-कॉमेडी में वापसी कर रहे हैं। डायरेक्टर Priyadarshan के साथ लंबे समय बाद उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज के लिए तैयार है। 16 अप्रैल को फिल्म के पेड प्रीव्यू शुरू हो चुके हैं, जबकि 17 अप्रैल को यह सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को एक फैमिली एंटरटेनर के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिससे दर्शकों और मेकर्स दोनों को काफी उम्मीदें हैं।

एडवांस बुकिंग में धीमी रफ्तार

फिल्म की एडवांस बुकिंग को शुरू हुए एक दिन हो चुका है, लेकिन शुरुआत उम्मीद के मुताबिक तेज नहीं रही। हालांकि, दूसरे दिन के मुकाबले कलेक्शन में हल्का उछाल जरूर देखने को मिला है। इसके बावजूद फिल्म अभी तक उस स्तर तक नहीं पहुंच पाई है, जहां से इसे बड़ी ओपनिंग का संकेत मिले।

अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती

अक्षय कुमार के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने की है। उनकी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने एडवांस बुकिंग में 13.95 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था। इसके अलावा ‘जॉली एलएलबी 3’ (6.37 करोड़) और ‘स्काईफोर्स’ (5.42 करोड़) जैसी फिल्में भी इस लिस्ट में शामिल हैं। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए ‘भूत बंगला’ के लिए इन आंकड़ों तक पहुंचना आसान नहीं लग रहा।

‘भूत बंगला’ की अब तक की कमाई

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग से करीब 91.53 लाख रुपये का कलेक्शन किया है और लगभग 34,340 टिकट बिक चुके हैं। फिल्म के लिए 5,000 से ज्यादा शोज फाइनल किए गए हैं। अगर ब्लॉक सीट्स को शामिल किया जाए तो यह आंकड़ा बढ़कर करीब 2.54 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है।

किन शहरों से मिल रहा रिस्पॉन्स?

फिल्म को देश के बड़े शहरों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे शहरों से टिकट बिक्री के आंकड़े सामने आए हैं, लेकिन अभी भी उम्मीद के मुताबिक उछाल नहीं दिख रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *