92 की उम्र में भी वही जादू, आशा भोसले का आखिरी गाना आज भी दिलों में जिंदा

KNEWS DESK – बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 वर्ष की उम्र में रविवार को उनका निधन हो गया। शुक्रवार को उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई थी, यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी सेहत का हाल जानने की चिंता जताई थी। लेकिन आखिरकार उस अनमोल आवाज ने दुनिया को अलविदा कह दिया।महज 10 साल की उम्र में संगीत सफर शुरू करने वाली आशा भोसले आखिरी सांस तक गाती रहीं। साल 2026 में भी उन्होंने एक एल्बम के लिए गाना रिकॉर्ड किया था, जो उनका आखिरी गाना साबित हुआ। आशा भोसले का आखिरी गाना आशा भोसले का अंतिम गाना ब्रिटिश वर्चुअल बैंड गोरिल्लाज का ‘The Shadow Light Feet’ था। इस गाने को गोरिल्लाज, जेम्स फोर्ड, सैम्युअल एग्लेनटन और रेमी कबाका जूनियर ने प्रोड्यूस किया था। गीत के लेखक डेमन अल्बर्न, कौसर मुनीर और ग्राफ रेस हैं। इसे गोरिल्लाज, आशा भोसले और ग्राफ रेस ने मिलकर गाया था। आशा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने की जानकारी शेयर की थी। यूट्यूब पर उपलब्ध यह गाना उनके निधन के बाद लाखों लोगों द्वारा बार-बार सुना जा रहा है और उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। 82 साल का शानदार सफर आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में हजारों गीत गाए और हर गाने में अपनी छाप छोड़ी। उनके कुछ यादगार गाने इस प्रकार हैं|

  • ये मेरा दिल प्यार का दीवाना
  • हंगामा हो गया
  • दम मारो दम
  • जब छाए मेरा जादू
  • मेरा कुछ सामान
  • चुरा लिया है तुमने
  • पिया तू अब तो आजा
  • ओ हसीना ज़ुल्फोंवाली
  • ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा

वे बॉलीवुड की सबसे वर्सेटाइल सिंगरों में से एक थीं। लाइट, पॉप, सेमी-क्लासिकल, डांस नंबर्स हर तरह के गीत उन्होंने बेमिसाल अंदाज में गाए।लता ठहराव, आशा चहल-पहल लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले ने जहां अपनी बड़ी बहन को टफ कॉम्पिटिशन दिया, वहीं अपना अलग मुकाम बनाया। लता दीदी जहां ठहराव और सुकून की प्रतीक थीं, वहीं आशा ताई अपने चटखारे, ऊर्जा और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने रिजेक्टेड गानों को भी इतनी जान दी कि वे हिट हो गए। उनकी आवाज ने बॉलीवुड को जवान और थिरकता रखा।फैंस और संगीत प्रेमियों पर सदमा उनके निधन की खबर से पूरा देश सदमे में है। 92 साल की उम्र में भी वे एक्टिव थीं| रियलिटी शो में गाती नजर आती थीं और पब्लिक अपीयरेंस करती थीं। उनके गीत अब आने वाली सदियों तक लोगों को सुकून देते रहेंगे।आशा भोसले की आवाज सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि एक युग थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *