KNEWS DESK – 2026 की सबसे चर्चित शादियों में शामिल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का वेडिंग सेलिब्रेशन अब भी सुर्खियों में बना हुआ है। उदयपुर में बेहद निजी अंदाज़ में आयोजित इस शादी को लेकर अब एक-एक कर अंदर की दिलचस्प बातें सामने आ रही हैं। हाल ही में मशहूर सेलिब्रिटी DJ गणेश ने इस हाई-प्रोफाइल शादी से जुड़े कई अनसुने किस्से शेयर किए हैं।
बॉलीवुड गानों पर झूमीं रश्मिका
DJ गणेश के मुताबिक, शादी के बाद हुई पार्टी पूरी तरह म्यूजिक और मस्ती से भरपूर थी। उन्होंने बताया कि रश्मिका मंदाना को बॉलीवुड गानों से खास लगाव है, और यही वजह रही कि उन्होंने खास तौर पर उन्हें इस फंक्शन के लिए बुलाया। रश्मिका ने पार्टी में सलमान खान के सुपरहिट गानों जैसे “मुझसे शादी करोगी” और “जीने के चार दिन” पर जमकर डांस किया। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी ही फिल्म का हिट गाना “सामी सामी” भी दोबारा बजवाया और विजय देवरकोंडा के साथ खूब मस्ती की।
शादी में दिखी कपल की केमिस्ट्री
DJ गणेश ने खुलासा किया कि पूरी शादी के दौरान कपल बेहद खुश और रिलैक्स नजर आ रहा था। दोनों ने अपने इस खास दिन को पूरी तरह एंजॉय किया और मेहमानों के साथ भी खुलकर बातचीत की।
https://www.instagram.com/p/DWWOTkCjE0L/
शादी को प्राइवेट रखने के लिए कपल ने पहले से ही मेहमानों और स्टाफ से NDA साइन करवाया था। हालांकि, इसके बावजूद माहौल बिल्कुल फैमिली फंक्शन जैसा था। DJ गणेश के अनुसार, सिक्योरिटी ज्यादा सख्त नहीं थी और सिर्फ करीबी लोग ही इस समारोह का हिस्सा बने।
फोन ले जाने पर नहीं थी सख्ती
आम तौर पर सेलिब्रिटी शादियों में फोन पर सख्त पाबंदी रहती है, लेकिन इस शादी में ऐसा नहीं था। DJ गणेश ने बताया कि उन्हें फोन ले जाने की इजाजत थी क्योंकि कपल को भरोसा था कि उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाएगा।
DJ गणेश ने इस वेडिंग सेलिब्रेशन को कपल की “नॉर्मल लाइफ” में वापसी से पहले का आखिरी बड़ा जश्न बताया। यही वजह रही कि इस पार्टी में हर पल को खुलकर जिया गया।