समय रैना नेट वर्थ: ‘स्टिल अलाइव’ वीडियो के बाद चर्चा में आए कॉमेडियन, जानिए कितनी है कमाई और लग्जरी लाइफस्टाइल…

KNEWS DESK- स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने यूट्यूब पर “Still Alive” नाम से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि इस विवाद के चलते उन्हें लगभग 8 करोड़ रुपये तक का नुकसान होने का खतरा था, जबकि उनकी कुल सेविंग्स भी इसी के आसपास थीं।

इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी नेट वर्थ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, समय रैना की कुल संपत्ति लगभग 150 करोड़ रुपये के आसपास आंकी जाती है, जबकि कुछ अनुमानों में यह आंकड़ा 215 करोड़ रुपये तक बताया गया है।

उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा यूट्यूब, स्टैंड-अप शो, ब्रांड डील्स और डिजिटल पार्टनरशिप से आता है। उनके यूट्यूब चैनल पर हर महीने करोड़ों व्यूज आते हैं, जिससे एड रेवेन्यू और मेंबरशिप के जरिए मोटी कमाई होती है।

समय रैना ने अपने करियर की शुरुआत स्टैंड-अप कॉमेडी से की थी और उन्हें असली पहचान कॉमेडी शो ‘Comicstaan Season 2’ जीतने के बाद मिली। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने यूट्यूब पर चेस स्ट्रीमिंग और कॉमेडी कंटेंट से अलग पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने कॉमेडी और गेमिंग को मिलाकर एक अनोखा कंटेंट स्टाइल तैयार किया, जिसने उन्हें युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया।

आज समय रैना न सिर्फ भारत में बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी स्टैंड-अप शो करते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है और वह बड़े डिजिटल क्रिएटर्स में गिने जाते हैं।

लग्जरी लाइफस्टाइल की बात करें तो उनके पास टोयोटा वेलफायर जैसी प्रीमियम कार है, जिसकी कीमत लगभग 1.22 करोड़ रुपये बताई जाती है। यह कार उन्होंने पिछले साल धनतेरस के मौके पर खरीदी थी।

वहीं, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़े विवाद के बाद शो और इससे जुड़े कई कंटेंट क्रिएटर्स भी चर्चा में आ गए थे। एक एपिसोड में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारी विरोध हुआ, एफआईआर दर्ज हुई और मामला राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया। बाद में कानूनी कार्रवाई और माफी जैसे घटनाक्रम भी सामने आए।

इस पूरे विवाद और वायरल वीडियो के बीच समय रैना एक बार फिर डिजिटल दुनिया में चर्चा का बड़ा चेहरा बन गए हैं, जहां उनकी सफलता और विवाद दोनों साथ-साथ चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *