2 साल में 18% मुनाफा… Tiger Shroff ने बेचा लग्जरी अपार्टमेंट, 8.87 करोड़ में हुई डील

KNEWS DESK – बॉलीवुड स्टार Tiger Shroff सिर्फ अपनी फिटनेस और एक्शन के लिए ही नहीं, बल्कि अपने स्मार्ट निवेश फैसलों के लिए भी जाने जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने रियल एस्टेट में ऐसा कदम उठाया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है।

पुणे की लग्जरी प्रॉपर्टी बेची

टाइगर श्रॉफ ने पुणे के हडपसर इलाके में स्थित अपना आलीशान अपार्टमेंट बेच दिया है। यह प्रॉपर्टी Panchshil Realty के ‘YOO Pune’ प्रोजेक्ट का हिस्सा थी। करीब 4,249 स्क्वायर फीट में फैले इस फ्लैट को एक्टर ने 8.87 करोड़ रुपये में बेचा है।

दिलचस्प बात यह है कि टाइगर ने यही अपार्टमेंट मार्च 2024 में करीब 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब इसे बेचकर उन्होंने लगभग 18% का मुनाफा कमाया है। यानी सिर्फ दो साल के भीतर ही उन्हें करीब 1.3 करोड़ रुपये का फायदा हुआ।

यह पहली बार नहीं है जब टाइगर श्रॉफ ने रियल एस्टेट में बड़ा मुनाफा कमाया हो। इससे पहले भी वह मुंबई के पॉश इलाके खार में स्थित अपना अपार्टमेंट 15.60 करोड़ रुपये में बेच चुके हैं।

डील में शामिल खास बातें

31 मार्च 2026 को रजिस्टर्ड इस डील में तीन पार्किंग स्पेस भी शामिल थे। प्रॉपर्टी की प्रति स्क्वायर फीट कीमत करीब 20,891 रुपये रही। वहीं इस ट्रांजैक्शन पर 62 लाख रुपये से ज्यादा की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई गई।

दिलचस्प तौर पर, इस अपार्टमेंट को खरीदने वाली कंपनी ‘चेरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ पहले इसी फ्लैट को टाइगर श्रॉफ से किराए पर ले चुकी थी। यह डील करीब 3.5 लाख रुपये प्रति माह के किराए पर पांच साल के लिए हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *