अब करण जौहर से टक्कर लेंगे वरुण धवन! रिलीज डेट बदलने का प्लान तैयार

KNEWS DESK – बॉलीवुड स्टार Varun Dhawan की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक बार फिर अपनी रिलीज डेट को लेकर चर्चा में आ गई है। पहले भी फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाई जा चुकी है, और अब एक बार फिर मेकर्स नई तारीख पर विचार कर रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ा टकराव खड़ा कर सकती है।

रिलीज डेट में फिर बदलाव की तैयारी

फिल्म को पहले 5 जून को रिलीज किया जाना था, लेकिन Yash की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के 4 जून को आने की खबर के बाद इसकी रिलीज 12 जून कर दी गई। लेकिन अब 12 जून को भी तगड़ा मुकाबला है, क्योंकि इसी दिन Imtiaz Ali की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें Diljit Dosanjh, Sharvari Wagh और Vedang Raina नजर आएंगे।

https://www.instagram.com/p/DW3SgeADMKx/

मई में रिलीज का प्लान

अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स फिल्म को मई के दूसरे हफ्ते या अंत में रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। खासकर 22 मई की तारीख को गंभीरता से देखा जा रहा है। इसकी वजह यह है कि उस समय गर्मी की छुट्टियां होंगी और थिएटर्स में फैमिली और यंग ऑडियंस की अच्छी भीड़ मिल सकती है।

https://www.instagram.com/reels/DW0gl5nMTeh/

करण जौहर की फिल्म से होगा क्लैश?

हालांकि 22 मई को रिलीज करने का फैसला आसान नहीं है, क्योंकि इसी दिन Karan Johar के प्रोडक्शन हाउस Dharma Productions की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में Lakshya Lalwani और Ananya Panday लीड रोल में हैं। ऐसे में अगर वरुण धवन की फिल्म भी उसी दिन आती है, तो दोनों फिल्मों के बीच सीधा बॉक्स ऑफिस क्लैश तय माना जा रहा है।

जल्द होगा बड़ा ऐलान

फिलहाल मेकर्स स्थिति का आंकलन कर रहे हैं और जल्द ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। अगर 22 मई की तारीख फाइनल होती है, तो कुछ ही दिनों में इसका आधिकारिक ऐलान भी किया जा सकता है। फिल्म में वरुण धवन के साथ Mrunal Thakur और Pooja Hegde भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *