KNEWS DESK – बॉलीवुड के ‘भाईजान’ Salman Khan एक बार फिर सुर्खियों में हैं—इस बार अपनी किसी फिल्म नहीं बल्कि एयरपोर्ट पर हुई एक घटना को लेकर। हाल ही में जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका रिएक्शन चर्चा का विषय बन गया है।
एयरपोर्ट पर फैंस से घिरे सलमान
सलमान खान हाल ही में Anant Ambani के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे थे। उनके साथ इस दौरान उनकी बहन अर्पिता खान और जीजा आयुष शर्मा भी मौजूद थे। जैसे ही सलमान एयरपोर्ट पर पहुंचे, बड़ी संख्या में फैंस उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ पड़े।
इसी दौरान एक फैन ने फोटो क्लिक कराते समय सलमान खान के कंधे पर हाथ रख दिया। यह बात एक्टर को पसंद नहीं आई और उनका चेहरा कुछ पल के लिए सख्त हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद सिक्योरिटी टीम ने तुरंत उस फैन को वहां से हटा दिया।
खुद को संभालते दिखे ‘भाईजान’
गुस्सा आने के बावजूद सलमान खान ने खुद को कंट्रोल किया और कैमरों के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिया। इसके बाद उन्होंने एक छोटे बच्चे के साथ भी तस्वीर खिंचवाई, जिससे उनका शांत और कूल अंदाज फिर से सामने आया।
https://www.instagram.com/reels/DW7HluWk8vn/
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ यूजर्स ने फैन की हरकत को गलत बताया, तो कुछ ने कहा कि सलमान का रिएक्शन जायज था। वहीं कई लोगों ने इस बात की तारीफ की कि गुस्सा आने के बावजूद उन्होंने स्थिति को संभालते हुए फैंस के साथ विनम्रता बनाए रखी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो Salman Khan इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसकी रिलीज 2026 में संभावित बताई जा रही है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की पुष्टि नहीं की है।