KNEWS DESK – भारतीय सिनेमा में कुछ फिल्में ऐसी रही हैं जिन्होंने इतिहास रच दिया| चाहे वो Mother India हो, Mughal-e-Azam या फिर Sholay। अब इसी लिस्ट में ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का नाम भी जुड़ता नजर आ रहा है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफलता हासिल कर इंडस्ट्री में नई हलचल पैदा कर दी है।
फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की कामयाबी ने जहां दर्शकों को प्रभावित किया, वहीं लीड एक्टर Ranveer Singh की लोकप्रियता भी जबरदस्त तरीके से बढ़ी है। हर तरफ उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है, लेकिन इसी बीच एक चर्चा ये भी रही कि उन्हें बॉलीवुड के बड़े सितारों से उतना सपोर्ट नहीं मिला, जितनी उम्मीद की जा रही थी।
वायरल वीडियो ने बदली तस्वीर
इसी बीच एक वीडियो ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। यह वीडियो Anant Ambani के बर्थडे बैश का बताया जा रहा है, जहां Shah Rukh Khan, रणवीर सिंह से खास अंदाज में मिलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहरुख, रणवीर के गाल थपथपाते और उन्हें बधाई देते दिखाई दे रहे हैं।
इस खास पल ने उन सभी खबरों को शांत कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि शाहरुख खान ने ‘धुरंधर’ की सफलता पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी या वह रणवीर को इग्नोर कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
हालांकि, इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि रणवीर सिंह ने शाहरुख को नजरअंदाज करने की कोशिश की, तो वहीं कई फैंस इस मोमेंट को दो स्टार्स के बीच की गर्मजोशी के तौर पर देख रहे हैं।
इससे पहले कई यूजर्स ने बॉलीवुड स्टार्स को इस बात के लिए ट्रोल किया था कि ‘धुरंधर’ को साउथ इंडस्ट्री से जितना सपोर्ट मिला, उतना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं मिला।
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा
अगर कमाई की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 22 दिनों के भीतर ही करीब 1665 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। देश ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।