KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार Allu Arjun एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। ‘पुष्पा’ के बाद अब उनकी अगली फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। पहले AA22 x A6 के नाम से चर्चित यह प्रोजेक्ट अब ‘RAAKA’ के नाम से सामने आ चुका है। हाल ही में फिल्म का टाइटल और अल्लू अर्जुन का धांसू फर्स्ट लुक रिलीज किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
फर्स्ट लुक में अल्लू अर्जुन का अंदाज बिल्कुल अलग और खतरनाक नजर आया। गंजे लुक, बड़ी-बड़ी दाढ़ी, तीखी आंखें और पंजों जैसे नाखूनों के साथ उनका यह अवतार फैंस के लिए पूरी तरह सरप्राइज रहा। इस लुक को देखकर साफ है कि फिल्म में उनका किरदार बेहद दमदार और डार्क होने वाला है।
इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर Atlee डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी सन पिक्चर्स के पास है। फिल्म में Deepika Padukone को लीड एक्ट्रेस के तौर पर कंफर्म किया जा चुका है। दीपिका ने खुद फिल्म का पोस्टर शेयर कर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होने की जानकारी दी थी।
https://www.instagram.com/p/DW3MeY4E58s/
वहीं अब फिल्म की कास्ट को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। ‘Baahubali: The Beginning’ और ‘Baahubali 2: The Conclusion’ में शिवगामी देवी का दमदार किरदार निभाने वाली Ramya Krishnan भी ‘राका’ का हिस्सा बन चुकी हैं। हालांकि मेकर्स ने उनकी एंट्री का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर इस खबर को लगभग कंफर्म कर दिया है।
राम्या कृष्णन की एंट्री से फिल्म को और भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। उनके अभिनय का दम ‘बाहुबली’ सीरीज में पहले ही दर्शक देख चुके हैं, जहां उन्होंने एक बेहद प्रभावशाली किरदार निभाया था।
इसके अलावा, फिल्म में Janhvi Kapoor और Mrunal Thakur के शामिल होने की भी चर्चाएं तेज हैं, हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।