मेरा जी नहीं भरा… सलमान खान का अब तक का सबसे अलग और सुकून भरा वीडियो वायरल

KNEWS DESK – बॉलीवुड के सुपरस्टार Salman Khan एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने खास अंदाज़ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। वीडियो में सलमान किसी गाने को गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। हालांकि उनकी आवाज़ साफ सुनाई नहीं दे रही, लेकिन उनका सुकून भरा अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरा जी नहीं भरा।” यही एक लाइन अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। दिलचस्प बात ये है कि सलमान आमतौर पर अपनी पोस्ट्स में साफ करते हैं कि वह किस प्रोजेक्ट या मौके से जुड़ी है, लेकिन इस बार उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया है।

वीडियो को देखकर अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि यह उनके पनवेल स्थित फार्महाउस पर शूट किया गया है। सलमान इसमें बेहद रिलैक्स मूड में नजर आ रहे हैं—टीशर्ट, हैट और चश्मा पहने हुए, बिल्कुल अलग और शांत अंदाज़ में। उनके इस सादगी भरे रूप ने फैंस का दिल जीत लिया है और लोग इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या ये वीडियो किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा है या फिर सलमान ने इसे अपने फ्री टाइम में यूं ही शेयर किया है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

https://www.instagram.com/reels/DW4GE_YDCIc/

अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों अपनी फिल्म ‘Matru Bhoomi’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। फिल्म रिलीज के लिए तैयार बताई जा रही है, लेकिन इसकी रिलीज डेट अभी तक फाइनल नहीं हो पाई है।

इसके अलावा सलमान एक नई एक्शन ड्रामा फिल्म में भी नजर आने वाले हैं, जिसे Dil Raju प्रोड्यूस कर रहे हैं और Vamshi Paidipally डायरेक्ट करेंगे। फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन खबरों के मुताबिक इसकी शूटिंग 18 अप्रैल से मुंबई में शुरू हो सकती है। माना जा रहा है कि यह फिल्म Eid 2027 के मौके पर रिलीज हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *