KNEWS DESK – बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस की अगली फिल्म चांद मेरा दिल को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता तेज हो गई है। पिछली फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी के बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब सभी की नजर इस नए प्रोजेक्ट पर टिकी हुई है।
इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। मेकर्स ने 6 अप्रैल को फिल्म के कुछ पोस्टर्स जारी किए, जिनमें दोनों की केमिस्ट्री की झलक देखने को मिली और फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई।
चांद मेरा दिल एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन विवेक सोनी कर रहे हैं। फिल्म में अनन्या पांडे ‘चांदनी’ और लक्ष्य लालवानी ‘आरव’ के किरदार में नजर आएंगे। कहानी समय के साथ बदलते रिश्तों और प्यार के अलग-अलग पहलुओं को दर्शाएगी।
मेकर्स ने पोस्टर्स के साथ ही टीजर की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। फिल्म का टीजर 7 अप्रैल 2026 को रिलीज होगा, जिसे लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
फिल्म की कहानी राहुल नंदा ने लिखी है और इसे करण जौहर, आदर पूनावाला और अपूर्वा मेहता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे आखिरी बार तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।